---विज्ञापन---

देश angle-right

ब्रिटेन में वीजा के नियम बदले, अब टूरिस्ट बनकर गए लोग विदेश में काम भी कर पाएंगे, कब से लागू होगा रूल?

UK Visa Latest Update: ब्रिटेन में टूरिस्ट वीजा के नियम बदल गए हैं, जो आगामी 31 जनवरी वे लागू हो जाएंगे, जानिए अब क्या आदेश जारी हुए हैं?

---विज्ञापन---

UK Visa Latest Update: ब्रिटेन में वीजा के नियम बदलने जा रहे हैं। नए नियम 31 जनवरी 2024 से लागू होंगे। नए नियमों के अनुसार, अब टूरिस्ट वीजा पर गए लोग ब्रिटेन में काम भी कर पाएंगे। वीजा की अवधि बढ़ाकर लोगों को काम करने की परमिशन दी जाएगी। यह नियम इसलिए बदले गए हैं, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिले। नए नियमों के अनुसार, टूरिस्ट वीजा पर घूमने आए लोग बिजनेस डील और मीटिंग्स कर पाएंगे। ब्रिटिश सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। साथ ही नए आदेशों को 31 जनवरी से लागू करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। इससे लाखों लोगों को काफी फायदा होगा।

 

---विज्ञापन---

नए आदेशों के अनुसार वीजा के नियम…

---विज्ञापन---
  • सरकार के आदेशानुसार, जब लोग टूरिस्ट वीजा पर घूमने जाएंगे तो उनके आने का मुख्य मकसद घूमना होना चाहिए, बिजनेस करना नहीं होगा।
  • वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों को ब्रिटेन में रिसर्च करने की परमिशन होगा, लेकिन वे यह नियम उन शिक्षाविदों के लिए नहीं होगा, जो 12 महीने के वीजा के लिए आवेदन करते हैं या देश में रहते हुए वीजा की अवधि बढ़वाते रहते हैं।
  • अगर कोई वकील घूमने के लिए ब्रिटेन आता है तो वह अतिरिक्त गतिविधियां भी कर सकता है, जैसे सलाह देना, विशेषज्ञ गवाह के रूप में कार्य करना, कानूनी कार्रवाई में भाग लेना और पढ़ाना आदि।
  • नए नियमों के अनुसार, परमिटेड पेड एंगेजमेंट (PPE) को स्टैंडर्ड विजिटर रूट में मिक्स दिया जाएगा, जिसका मतलब यह है कि पेड एंगेजमेंट करने वालों को अलग वीजा की जरूरत नहीं होगी, लेकिन उन्हें ब्रिटेन पहुंचने के 30 दिन के अंदर व्यापारिक गतिविधियां करने की योजना बनानी होगी।

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब के बाद ब्रिटेन ने वीजा नियम बदले, अब परिवार को साथ ले जाना आसान नहीं, भारतीयों का होगा नुकसान

होटलों में UK वीजा के लिए कर सकते हैं आवेदन

बता दें कि अब लोग अपने आस-पास बने होटल में भी UK वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। VFS ग्लोबल ने इंडियन होटल्स कंपनी और रेडिसन होटल ग्रुप के साथ मिलकर काम करने का फैसला लिया है। इसके तहत लोग बेंगलुरु, मैंगलोर और विशाखापत्तनम में दोनों ग्रुपों के होटलों में UK वीजा के लिए अप्लाईकर सकते हैं। व्हाइटफील्ड में विवांता बेंगलुरु, ओल्ड पोर्ट रोड पर विवांता मैंगलोर और विशाखापत्तनम में द गेटवे होटल में सर्विस पहले ही शुरू हो चुकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

---विज्ञापन---
First published on: Jan 01, 2024 03:17 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola