पाकिस्तान का दोस्त तुर्की भारत का 'दुश्मन', जानें India ने कैसे सिखाया सबक?

India vs Turkey Updates: तुर्की के साथ भारत ने दोस्ती निभाई, लेकिन तुर्की ने पाकिस्तान का साथ देकर दगाबाजी की। अब भारत तुर्की को इसी दगाबाजी का सबक सिखा रहा है। आइए जानते हैं कि भारत ने तुर्की की कमर कैसे तोड़ी है?

India vs Turkey | India Pakistan Tnesion | Operation Sindoor

India vs Turkey: भारत ने तुर्की से दोस्ती निभाई, लेकिन तुर्की ने पाकिस्तान का साथ देकर दगाबाजी की।

भारत ने जिस तुर्की को अपना दोस्त माना। फरवरी 2023 में आए भूकंप से हुए नुकसान से उबरने में मदद की। अपना C-17 विमान भेजकर ऑपरेशन दोस्त चलाया, वहीं तुर्की पाकिस्तान का साथ देकर आज भारत का दुश्मन बन गया है। तुर्की ने पाकिस्तान को ड्रोन और हथियार देकर भारत के खिलाफ लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन

अब भारत तुर्की को दगाबाजी की सजा दे रहा है। भारत ने तुर्की को पाकिस्तान का साथ देने की सजा दी है। भारतवासियों ने तुर्की को लेकर नाराजगी है, इसलिए बॉयकॉट तुर्की की मुहिम छेड़ दी है। सोशल नेटवर्किंग साइट X पर #BoycottTurkey ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन

आइए जानते हैं कि भारत ने तुर्की की कमर कैसे तोड़ी है?

विज्ञापन

मार्बल और सेब का बहिष्कार

भारतीय व्यापारियों ने तुर्की के मार्बल और सेब का बिहष्कार कर दिया है। ANI के अनुसार, भारतीय व्यापारियों ने तुर्की से मार्बल और सेब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सुराना ने इस बारे में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।

सोशल अकाउंट ब्लॉक किया

तुर्की के सरकारी सोशल मीडिया चैनल TRT वर्ल्ड का भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया था। हालांकि प्रतिबंध थोड़ी देर बार हटा दिया गया था, लेकिन तुर्की को इससे एक संदेश जरूर दिया गया कि भारत अपने दुश्मन को किसी कीमत पर नहीं बख्शेगा।

विज्ञापन

यूनिवर्सिटी से करार सस्पेंड

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने तुर्की की इनोनु यूनिवर्सिटी से हुआ करार तुरंत प्रभाव से खत्म कर दिया। एक पोस्ट लिखकर पुष्टि की गई कि दोनों यूनिवर्सिटी के बीच हुआ समझौता अगले आदेश तक सस्पेंड रहेगा।

विज्ञापन

सिक्योरिटी की सर्विस रोकी

भारत की केंद्र सरकार ने तुर्की की एविएशन कंपनी सेलेबी एविएशन द्वारा भारतीय एयरपोर्ट को दी जाने वाली सिक्योरिटी सर्विस रोक दी। कंपनी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत कई इंडियन एयरपोर्ट्स पर हाई सिक्योरिटी ऑपरेशन सर्विस देती थी।

विज्ञापन

OTT कंटेट का बहिष्कार

भारत में OTT प्लेटफॉर्म पर अब तुर्किये कंटेंट का बहिष्कार होने लगा है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने लेटर लिखकर फिल्म इंडस्ट्री से तुर्की का बॉयकॉट करने की मांग की। कहा कि इंडियन प्रोड्यूसर्स तुर्की में शूटिंग न करें।

वीजा रद्द करने की मांग

तुर्की के कलाकारों का वीजा रद्द करने की मांग की गई है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने तुर्की और अजरबैजान का पूर्ण बहिष्कार करने की घोषणा की है। अब भारतीय कलाकार तुर्की की फिल्मों में काम नहीं करेंगे। न ही तुर्की के कलाकारों को भारत में काम मिलेगा। तुर्की के कलाकारों के वीजा रद्द करने की मांग की गई है।

विज्ञापन

फ्लाइट्स की गई रद्द

ईज माय ट्रिप (EaseMy Trip), मेक माई ट्रिप (Make My Trip), क्लियरट्रिप और Ixigo समेत कई कंपनियों से बुक की गईं तुर्की, अजरबैजान की फ्लाइट्स भारतीयों ने रद्द कर दी हैं, क्योंकि दोनों देशों ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान का साथ दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ