India Pakistan Border: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के अरनिया सेक्टर में सुरक्षा बलों को संदिग्ध टनल मिली है। दरसअल, अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा बलों को संदिग्ध टनल मिली है। इस संदिग्ध टनल की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जाए की कहीं पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए कहीं इस टनल को तो नहीं खोदा गया है?
टनल कितनी गहरी की जा रही जांच?
हालांकि फिलहाल सुरक्षाबलों ने इस टनल के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। सुरक्षबलों के अनुसार अक्सर आतंकी इंडिया में घुसपैठ के लिए इस तरह की टनल का इस्तेमाल करते हैं, ये जो नई टनल मिली है, इसके बारे में फिलहाल जांच की जा रही है कि इसे किसने और किस मकसद से खोदा था? सुरक्षाबल अलर्ट मोड पर हैं।
ड्रोन से ड्रॉप की थी 2 पिस्टल
इससे पहले भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 18P गांव की रोही में 2 पिस्टल मिली थीं। गुप्त सूचना के आधार पर जब BSF ने यहां सर्च अभियान चलाया तो पता चला कि पाकिस्तान ने ड्रोन के माध्यम से इन्हें यहां ड्रॉप किया था। इन्हें आतंकियों के पास पहुंचाकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना मकसद था।
बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल लगातार भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ और हथियार तस्करी पर नजर रखते हैं। यहां टनल का मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है। टनल मिलने की खबर के बाद बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बीएसएफ और पुलिस ने स्थानीय लोगों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।
ये भी पढ़ें: क्या मणिपुर में BJP से नीतीश कुमार ने वापस लिया समर्थन? जदयू प्रवक्ता ने बताई सच्चाई…
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
25 mins agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
2 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
3 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
3 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
3 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
4 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
5 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
6 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
8 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines