'सावरकर, माउंटबेटन और कांग्रेस सरकार विभाजन के लिए जिम्मेदार', NCERT सिलेबस बदलने पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

एनसीईआरटी में विभाजन के लिए जिन्ना को जिम्मेदार बताने वाले माड्यूल पर एआईएमआईएम नेताअसदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। माड्यूल में मुसलमानों को जिम्मेदार बताया गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

असदुद्दीन ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी

विज्ञापन

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में NCERT सिलेबस बदलने पर बीजेपी को घेरा है. ओवैसी ने कहा कि बीजेपी भाजपा ने एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम बदल दिया है. विभाजन के लिए मुसलमानों को जिम्मेदार ठहराया है, हम विभाजन के लिए जिम्मेदार नहीं हैं. सावरकर ने सबसे पहले विभाजन का नारा लगाया था. माउंटबेटन विभाजन के लिए जिम्मेदार हैं, उस समय की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है, हम विभाजन के लिए कैसे जिम्मेदार हैं? आपने (बीजेपी) एनसीईआरटी से यह भी हटा दिया है कि महात्मा गांधी को गोडसे ने क्यों मारा था.

भारत-पाक मैच पर भी उठाए सवाल

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उन सभी से मेरा सवाल है कि आपके पास पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलने से इनकार करने की शक्ति नहीं है, जिसने पहलगाम में हमारे 26 नागरिकों का धर्म पूछा और उन्हें गोली मार दी. कहा कि हम प्रधानमंत्री से पूछते हैं, जब आपने कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं हो सकते, तो एक क्रिकेट मैच से कितना पैसा मिलेगा? क्या हमारे 26 नागरिकों के जीवन की कीमत पैसे से ज्यादा है? यही बात भाजपा को बतानी चाहिए. औवेसी ने कहा कि हम कल भी उन 26 नागरिकों के साथ खड़े थे, हम आज भी उनके साथ हैं, और हम कल भी उनके साथ खड़े रहेंगे.

विज्ञापन

क्या है मामला?

गत 17 अगस्त को एनसीईआरटी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर नया मॉड्यूल जारी किया था। इसमें बोर्ड ने भारत-पाक के विभाजन के लिए मुहम्मद अली जिन्ना , कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन को जिम्मेदार बताया था। वहीं 17 अगस्त को असम विधानसभा के उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता नुमाल मोमिन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जिन्ना का नया अवतार कहा था। औवेसी ने इसी पर बीजेपी को जवाब दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ