NCERT ने ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष मॉड्यूल किया शुरू, कक्षा 3 से 12 तक में शामिल

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) कक्षा 3 से 12 तक के लिए ऑपरेशन सिंदूर पर एक विशेष मॉड्यूल शुरू किया गया है। इस मॉड्यूल में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से बताया गया है।

Operation Sindoor, NCERT, National Council of Educational Research and Training, Class 3 and 12th, Uri and Pulwama Attack, News 24, ऑपरेशन सिंदूर, एनसीईआरटी, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, कक्षा 3 और 12वीं, उरी और पुलवामा हमला, न्यूज़ 24

कक्षा 3 से 12वीं तक की किताबों में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

NCERT ने पुस्तकों में सामग्री को अपडेट करने की प्रक्रिया जारी रखते हुए अब इसमें ऑपरेशन सिंदूर को भी शामिल कर लिया है। NCERT ने कक्षा 3 से 12 तक के लिए ऑपरेशन सिंदूर पर एक विशेष मॉड्यूल शुरू किया गया है। NCERT ऑपरेशन सिंदूर के विशेष मॉड्यूल बताया है कि पहलगाम अटैक का बदला लेने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। यह सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं है, बल्कि शांति की रक्षा और शहीदों के सम्मान में किया गया एक वादा है। ऑपरेशन सिंदूर नाम मृतकों की विधवाओं के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में चुना गया था। मॉड्यूल में इसे एकजुटता, सहानुभूति और सम्मान का प्रतीक बताया गया है।

मॉड्यूल में ऑपरेशन सिंदूर को विस्तार से बताया

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के इस मॉड्यूल में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही भारत में पाकिस्तान द्वारा शांति भंग किए जाने के प्रयास का भी विस्तार से जिक्र किया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पढ़ाए जाने की शुरुआत कक्षा 3 से शुरू की गई है। इसके बाद धीरे-धीरे बढ़ती हुई कक्षा में ऑपरेशन सिंदूर को विस्तारपूर्वक बताया जाएगा।

विज्ञापन

पाकिस्तान के नापाक हरकतों का भी जिक्र

NCERT के इस मॉड्यूल में ऑपरेशन सिंदूर के साथ पाकिस्तान की नापाक हरकतों का भी जिक्र किया गया है। भारत में शांति भंग करने के पाकिस्तान के प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया गया है। मॉड्यूल में 2016 के उरी हमले और 2019 के पुलवामा अटैक जैसे आतंकी हमलों के बारे में जानकारी दी गई है। उरी और पुलवामा अटैक के हर पहलु को संक्षेप के साथ बताया गया है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों की भूमिका के बारे में बताया

मॉड्यूल में आतंकी हमलों के दौरान स्थानीय लोगों की भूमिका के बारे में भी बताया गया है। NCERT के इस मॉड्यूल में बताया गया है कि कैसे आतंकी हमलों के दौरान स्थानीय लोगों ने आतंकवादियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए उनका विरोध किया था। स्थानीय लोगों के इस विरोध को भी मॉड्यूल में खास जगह दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ