भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार समझौता हो गया है। साल 2030 तक करीब 35000 करोड़ का निवेश करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दोनों देशों के बीच 10 MoU साइन हुए और 8 बड़े ऐलान किए गए, जिनके तहत रक्षा, समुद्री सुरक्षा, टैलेंट मोबिलिटी और शिक्षा सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। 40 साल में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड पहुंचे और व्यापार समझौता किया। ऑकलैंड में प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात न्यूजीलैंड के प्रधानमत्री क्रिस्टोफर लक्सम से हुई।
भारत में न्यूजीलैंड का 57% सामान सस्ता होगा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद, व्यापार, आपदा कृषि, शिक्षा, वर्क वीजा, फ्लाइट्स, खेल और संस्कृति, इंडो-पैसिफिक सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते हुए। दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने का प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई गई। FTA के तहत न्यूजीलैंड से आने वाला 57% सामान भारत में सस्ता होगा। वहीं न्यूजीलैंड ने हर साल 5000 भारतीय प्रोफेशनल्स को वर्क वीजा देने का ऐलान भी किया है, जिससे भारतीयों का बहुत बड़ा फायदा होगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए ये अहम समझौते
भारत और न्यूजीलैंड में सबसे अहम समझौता रक्षा क्षेत्र और समुद्री सुरक्षा पर हुआ, जिसके तहत भारत और न्यूजीलैंड की सेना मिलकर समुद्री सुरक्षा करेगी। आपस में सैन्य जानकारियां शेयर करेगी और जॉइंट वार प्रैक्टिस की जाएगी। समुद्र से जुड़े नक्शे और हाइड्रोग्राफी डेटा शेयर किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर दोनों देशों की नौसेना एक-दूसरे को लॉजिस्टिक सपोर्ट भी देगी।
भारत और न्यूजीलैंड ने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने का प्रण लिया है। इसके लिए दोनों देश एक ग्रुप बनाकर आपस में जानकारियों शेयर करेंगे और रणनीति बनाएंगे। भूकंप, सुनामी और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए दोनें देश एक दूसरे को सहयोग करें। एक दूसरे के अनुभव और तकनीकों का इस्तेमाल करेंगे।
भारत और न्यूजीलैंड कृषि और डेयरी सेक्टर में मिलकर आपसी सहयोग बढ़ाएंगे। नई तकनीकों पर काम करेंगे, रिसर्च करके खेती-किसानी के तरीके एक दूसरे से शेयर करेंगे। कीवी फ्रूट को लेकर भी एक्शन प्लान बनाया जाएगा। कीवी के 2 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस नागालैंड और उत्तराखंड में बनाने को लेकर समझौता किया गया है, जहां किसानों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
भारत और न्यूजीलैंड ने टूरिज्म सेक्टर की ग्रोथ के लिए समझौता किया है, ताकि दोनों देशों के लोगों का आवागमन हो सके। खिलाड़ियों की ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन पर दोनों मिलकर काम करेंगे। गुजरात के लोथल में बन रहे नेशनल मैरिटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स के विकास में सहयोग करने ऐलान न्यूजीलैंड ने किया है। कला, संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने के लिए भी समझौता किया गया है।
भारत और न्यूजीलैंड ने साल 2030 तक आपसी व्यापार को 35000 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं भारत और न्यूजीलैंड इंडो-पैसिफिक एरिया में समुद्री सुरक्षा के लिए काम करेंगे। भारत के Indo-Pacific Oceans Initiative (IPOI) में न्यूजीलैंड शामिल होगा। न्यूजीलैंड ने ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस में शामिल होने का फैसला किया है। स्वच्छ ऊर्जा और जैव ईंधन के क्षेत्र में दोनों देशों आपसी सहयोग बढ़ाएंगे। अंटार्कटिका रिसर्च, समुद्री विज्ञान, खाद्य प्रौद्योगिकी और रिसर्च को लेकर नए समझौते हुए हैं।
संबंधित खबरें
हाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
26 mins agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
39 mins ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
1 hr ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
1 hr agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
2 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
2 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
3 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
4 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
5 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines