हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में भारत को जल्द दाखिल करनी चाहिए ये याचिका, ग्लोबल ट्रेड संगठन ने क्यों दी ये सलाह?

India Urgently Needs to File Amicus Curiae in US Supreme Court: भारत चुप्पी साधे रहा और उसने ट्रंप सरकार के खिलाफ वहां की सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष नहीं रखा तो ट्रंप का यह दावा कि रूसी तेल आयात के कारण इंडिया पर टैरिफ जरूरी है अमेरिका का सुप्रीम कोर्ट इस तर्क को बिना किसी चुनौती के स्वीकार कर लेगा।

विज्ञापन
डोनालड ट्रंप

India Urgently Needs to File Amicus Curiae in US Supreme Court: अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में भारत को जल्द ‘अमिकस क्यूरी’ (amicus curiae) याचिका दाखिल करनी चाहिए। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) ने मोदी सरकार को ये सलाह दी है।

दरअसल,अमेरिका ने इंडिया द्वारा रूस से तेल खरीद को आधार बनाकर देश पर लगाए टैरिफ को उचित ठहराया जा रहा है। अमेरिका ने वहां के अपील कोर्ट की उस ऑर्डर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें इंडिया पर टैरिफ लगाने के फैसले को गैर कानूनी माना गया है।

भारत की चुप्पी का अमेरिका उठा सकता है फायदा?

रिपोर्ट के अनुसार यदि भारत चुप्पी साधे रहा और उसने ट्रंप सरकार के खिलाफ वहां की सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष नहीं रखा तो ट्रंप का यह दावा कि रूसी तेल आयात के कारण दंडात्मक टैरिफ जरूरी है, अमेरिका का सुप्रीम कोर्ट इस तर्क को बिना चुनौती के स्वीकार कर लेगा।

विज्ञापन

ट्रंप ने भारत के खिलाफ उठाया था ये बड़ा कदम

जानकारी के अनुसार ट्रंप सरकार ने 4 सितंबर 2025 को अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका में अमेरिकी सरकार ने अपील दायर कर निचली अदालत द्वारा रद्द किए गए टैरिफ को बहाल करने की मांग की गई। इतना ही नहीं इस अपील में अमेरिकी सरकार ने स्पष्ट रूप से भारत के रूस से तेल खरीद को टैरिफ लगाने का कारण बताया है।

ट्रेड संगठन का काम क्या, कोर्ट में क्या होता है अमिकस क्यूरी?

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव एक स्वतंत्र रिसर्च संगठन है। यह ट्रेड, तकनीक, क्लाइमेट चेंज और निवेश से जुड़े मुद्दों पर काम करता है। बता दें इस संगठन का मकसद सरकारों, उद्योगों और नीति निर्माताओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाली, सरल रिपोर्ट्स तैयार करना है। वहीं, अमिकस क्यूरी कोर्ट में कोई एक व्यक्ति या समूह हो सकता है, जो किसी मुकदमे में पक्षकार नहीं होता लेकिन अदालत को मामले की सुनवाई में सहायता करने के लिए स्वेच्छा से जुड़ता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दोहा हमलों पर ट्रंप का बयान बोले- ‘जानकर बुरा लगा लेकिन हमास का सफाया जरूरी’

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola