'अब देर हो गई…', SCO बैठक के बाद ट्रंप का भारत को लेकर बड़ा बयान

चीन में हुए शिखर सम्मेलन में भारत, चीन और रूस जैसी महाशक्तियों के एक मंच पर आने के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है। उन्होंने भारत और अमेरिका के व्यापार पर बड़ी बात कही है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया था। कुछ समय बाद सिर्फ भारत पर सख्त रुख अपनाते हुए ट्रंप ने 25 प्रतिशत अतिरिक्त यानी कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था। बीच में खबर आई कि राष्ट्रपति ट्रंप पीएम मोदी से नोबेल की सिफारिश की उम्मीद कर रहे थे लेकिन उम्मीद पूरी न होने पर ट्रंप का रुख भारत को लेकर पूरी तरह से बदल गया।

विज्ञापन

गत रविवार को चीन में एससीओ शिखर सम्मेलन बैठक हुई। इसमें पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नजर आए। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टेंशन होना लाजमी था। इस बैठक की चर्चा पूरी दुनिया में रही। बैठक के अगले दिन ही यानी सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से व्यापार पर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि भारत ने अब अपने टैरिफ को पूरी तरह से कम करने की पेशकश की है, लेकिन अब देर हो रही है। उन्हें ऐसा सालों पहले कर देना चाहिए था।

विज्ञापन

‘भारत का अमेरिका बड़ा ग्राहक’

ट्रंप ने कहा कि बहुत कम लोग यह समझते हैं कि हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं, जबकि वे हमारे साथ बहुत ज्यादा व्यापार करते हैं। दूसरे शब्दों में, वे हमें भारी मात्रा में सामान बेचते हैं, जो उनका सबसे बड़ा “ग्राहक” है, लेकिन हम उन्हें बहुत कम बेचते हैं। ट्रंप ने कहा कि भारत अपना ज्यादातर तेल और सैन्य उत्पाद रूस से खरीदता है और अमेरिका से बहुत कम। अब तक यह पूरी तरह से एकतरफा रिश्ता रहा है, और यह कई दशकों से चला आ रहा है।

विज्ञापन

ट्रंप ने दी टैरिफ पर सफाई

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एकतरफा रिश्ते की वजह है कि भारत ने अन्य देशों की अपेक्षा अमेरिका से ऊंचा टैरिफ वसूला है। इससे अमेरिका भारत में सामान नहीं बेच पा रहा है। यह पूरी तरह से एकतरफा आपदा रही है। पूरी बात लिखने के बाद ट्रंप ने सफाई देते हुए लिखा कि ‘लोगों के लिए विचार करने के लिए बस कुछ सरल तथ्य’।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ