क्या है समुद्र मंथन योजना, जिसमें 84 हजार करोड़ का निवेश क्यों कर रहा भारत? कच्चे तेल की होगी बचत

केंद्र सरकार ने घरेलू तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन बढ़ाने के लिए 84,084 करोड़ रुपए की ‘समुद्र मंथन’ योजना को मंजूरी दे दी है. इसके तहत गहरे समुद्र में 60 नए कुओं की ड्रिलिंग की जाएगी. जानिए कैसे यह योजना भारत की आयात पर निर्भरता कम करेगी और देश के अरबों रुपये बचाएगी.

Samudra Manthan Scheme, Offshore Energy Exploration India, Crude Oil Import India, समुद्र मंथन योजना

भारत सरकार ने देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. केंद्र सरकार ने समुद्र के भीतर कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के विशाल भंडारों का पता लगाने के लिए ‘समुद्र मंथन’ योजना को हरी झंडी दे दी है. इस महात्वाकांक्षी योजना के लिए 84,084 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट की मंजूरी दी गई है. यह योजना वित्त वर्ष 2030-31 तक लागू रहेगी. जानिए कैसे समुद्र के सीने से तेल और गैस निकालकर भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को खुद पूरा करेगा.

विज्ञापन

क्या है समुद्र मंथन योजना?

पौराणिक कथाओं में समुद्र मंथन से रत्न निकले थे, ठीक उसी तर्ज पर भारत अपने समुद्री क्षेत्र की गहराई में छिपे ऊर्जा भंडारों को बाहर निकालेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस भाषण में जिस विजन की बात की थी, यह योजना उसी को धरातल पर उतारने का प्रयास है.

विज्ञापन

वर्तमान में भारत अपनी जरूरत का 88% से 89% कच्चा तेल और लगभग आधा प्राकृतिक गैस विदेशों से आयात करता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से भारत की अर्थव्यवस्था पर सीधा असर पड़ता है. इस आयात निर्भरता को खत्म करने के लिए गहरे समुद्र में खोजबीन करना बेहद जरूरी हो गया था.

विज्ञापन

60 नए कुओं की होगी ड्रिलिंग

‘समुद्र मंथन’ योजना के तहत देश के समुद्री क्षेत्रों में व्यापक सर्वे किए जाएंगे और गहरे समुद्र में 60 नए तेल-गैस के कुओं की वैज्ञानिक ड्रिलिंग की जाएगी. इन कुओं के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि समुद्र के नीचे कितनी मात्रा में हाइड्रोकार्बन मौजूद हैं, ताकि आने वाले समय में उनका कमर्शियल इस्तेमाल किया जा सके.

सरकार का दावा है कि जब समुद्र मंथन योजना के जरिए गहरे समुद्र से तेल और गैस का उत्पादन शुरू होगा तो भारत को हर साल करीब 1 लाख करोड़ रुपए के कच्चे तेल के आयात की बचत होगी. इससे न सिर्फ देश का विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत होगा, बल्कि देश के भीतर ऊर्जा सुरक्षा भी तय हो सकेगी.

विज्ञापन

भारत में कहां कहां हैं तेल के कुएं?

भारत का सबसे बड़ा तेल उत्पादक क्षेत्र मुंबई हाई है, जो महाराष्ट्र के समुद्र तट से दूर अरब सागर में स्थित है. इसके अलावा आंध्रप्रदेश के तट के पास बंगाल की खाड़ी में रावा और रिलायंस के गहरे समुद्री ब्लॉक हैं. राजस्थान के बाड़मेर में स्थित मंगला, भाग्यम और ऐश्वर्या (MBA) फील्ड भारत के ऑनशोर कच्चे तेल उत्पादन का सबसे बड़ा केंद्र हैं. असम के डिगबोई , नाहरकटिया, मोरान-हुगरीजन और रूद्रसागर प्रमुख उत्पादक केंद्र हैं. गुजरात में अंकलेश्वर, कलोल, मेहसाणा और नवागाम क्षेत्र हैं. तमिलनाडु में नरीमनम और कोविलप्पल भी अहम उत्पादक क्षेत्रों में एक है.

वर्तमान में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश है. यहां की दैनिक तेल खपत 55 लाख बैरल प्रति दिन है. भारत सालाना लगभग 28 से 29 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) कच्चे तेल का उत्पादन करता है. भारत अपनी जरूरत का केवल 11% से 13% कच्चा तेल ही अपने घरेलू कुओं से निकाल पाता है, जबकि बाकी 87% से 88% तेल दूसरे देशों से खरीदना पड़ता है. भारत मुख्य रूप से रूस, इराक, सऊदी अरब और UAE से कच्चा तेल आयात करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ