नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में मीडिया से बात करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि जिस वजह से भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान एक अलग देश बनाया गया, ऐसे में बचा हुआ भारत तो हिंदू राष्ट्र ही है।
‘विभाजन के बाद भारत हिंदू राष्ट्र है’
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘जब भारत का विभाजन हुआ था तो यह इस मुद्दे पर (धार्मिक तर्ज पर) था। विभाजन के बाद पाकिस्तान बना और शेष देश एक हिंदू राष्ट्र है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय ने यह भी दावा किया कि भोपाल में रहने वाले उनके एक मुस्लिम मित्र प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और एक शिव मंदिर भी जाते हैं।
और पढ़िए – नितिन गडकरी को मिली धमकी- ’10 करोड़ दो, वरना…’, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, जानकर हैरान रह जाएंगे
‘हनुमान चालीसा क्लब” बनाने पर विचार कर रहे हैं’
कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि मैंने अपने मुस्लिम मित्र से पूछा कि वह भगवान हनुमान और भगवान शिव की पूजा करने के लिए कैसे प्रेरित हुए। मेरे मित्र ने जवाब दिया कि जब उन्होंने अपने परिवार का इतिहास पढ़ा तो उन्हें पता चला कि उनके पूर्वज राजस्थान के राजपूत थे और उनके कुछ रिश्तेदार अभी भी राजपूत हैं जो राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह युवाओं को नशे से दूर करने के लिए “हनुमान चालीसा क्लब” बनाने पर विचार कर रहे हैं।
और पढ़िए – राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा बोले-भाजपा सरकार ने मेहुल चौकसी को एंटीगुआ की नागरिकता दिलवाने में की मदद
विजयवर्गीय ने कहा कि नशा शहर में एक चिंता का विषय बनता जा रहा है। युवाओं को इससे दूर करने के लिए हम एक प्लान तैयार कर रहे हैं। हम किसी चीज का विरोध नहीं करेंगे, लेकिन ऐसा प्लान तैयार करेंगे, जिससे युवा खुद ही इससे दूर हो जाएं।
अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया था विवादित बयान
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। साल 2022 में इंदौर बीजपी कार्यालय मैं आयोजित की प्रेस वार्ता के दौरान अग्निपथ को लेकर विवादित बयान दिया था। बीजपी नेता ने अग्निवीर को नौकरी पूरी होने बाद गार्ड कि नौकरी देने कि बात कही थी, उन्होंने कहा कि अगर मुझे किसी भी बीजेपी के ऑफिस में गार्ड रखना है तो मैं अग्निवीर को प्रथमिकता दूंगा। कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान को लेकर बवाल मचा था।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
2 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
3 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines