नितिन गडकरी को मिली धमकी- '10 करोड़ दो, वरना...', पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, जानकर हैरान रह जाएंगे
Edited By Bhola Sharma

इससे पहले भी जनवरी में गडकरी के ऑफिस में धमकी भरी कॉल आई थी।
Edited By Bhola Sharma

इससे पहले भी जनवरी में गडकरी के ऑफिस में धमकी भरी कॉल आई थी।
Maharashtra: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक शख्स ने धमकी दी है। उसने कहा कि जो पिछली बार नहीं हुआ, वो अब हो जाएगा। तब 100 करोड़ मांगे थे, वो नहीं दिए। अब 10 करोड़ रुपए दो।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री के नागपुर स्थित घर और दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। बता दें कि इससे पहले भी जनवरी में गडकरी के ऑफिस में धमकी भरी कॉल आई थी।
https://twitter.com/ANI/status/1638143793101766660?s=20
डीसीपी नागपुर राहुल मदाने ने बताया कि नागपुर के ऑरेंज सिटी अस्पताल के सामने मंत्री नितिन गडकरी का जनसंपर्क दफ्तर है। यहां दो कॉल सुबह और एक कॉल दोपहर 12 बजे आई। यह कॉल जयेश पुजारा नामक व्यक्ति ने की थी।
डीसीपी ने बताया कि जांच में पता चला कि जिस नंबर से फोन आया था वो नंबर एक लड़की का है जो इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है, उसका एक दोस्त जेल में है। इसलिए हम जांच कर रहे हैं कि कॉल जयेश पूजारा ने किया है या उसके दोस्त ने किया था। जांच जारी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: