पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के तनाव चरम पर है। भारत की ओर से लागू किए प्रतिबंधों के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वह लगातार गीदड़ भभकियां दे रहा है। हमले के बाद से ही भारत ने द्विपक्षीय व्यापार पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। ऐसे में पाकिस्तान दवाओं की आपूर्ति बंद होने के बाद से ही चिंता में है। उसने दवाइयों की आपूर्ति के लिए इमरजेंसी उपाय खोजने चालू कर दिए हैं।
नये विकल्प तलाश रहा पड़ोसी
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत के साथ व्यापार रुकने के बाद पाकिस्तान की सरकार ने दवाइयों की जरूरत को पूरी करने के लिए दूसरे उपायों पर काम करना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान औषधि विनियामक प्राधिकरण ने पुष्टि की है कि दवा क्षेत्र पर प्रतिबंध के प्रभाव के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है, हालांकि इमरजेंसी प्लान हमारे पास पहले से ही है।
ये भी पढ़ेंः पहलगाम हमले के बाद पुलिस का एक्शन, आपत्तिजनक कमेंट करने के मामले में विधायक समेत 19 गिरफ्तार
कच्चे माल के लिए भारत पर निर्भर पाकिस्तान
बता दें कि वर्तमान में पाकिस्तान अपने फार्मास्यूटिकल कच्चे माल के लिए 40 प्रतिशत तक भारत पर निर्भर है, जिसमें सक्रिय फार्मास्यूटिकल सामग्री और विभिन्न उन्नत चिकित्सकीय उत्पाद शामिल हैं। ऐसे में पाकिस्तान चीन और रूस के साथ संपर्क साध रहा है। ताकि अपनी दवा जरूरतों को पूरा कर सके। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा और विनियमन मंत्रालय के अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पाकिस्तान अपनी दवाइयों के कच्चे माल का 30-40 प्रतिशत हिस्सा भारत से आयात करता है।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने गोलीबारी की थी। इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। जबकि 17 लोग घायल हुए थे। फिलहाल मामले की जांच एनआईए कर रही है। वहीं दूसरी ओर सेना लगातार एक्शन में हैं। वह अब तक कश्मीर में 8 आतंकियों के घर तबाह कर चुकी है।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में बाढ़ से हड़कंप! पाक मीडिया का दावा- भारत ने बिना बताए झेलम में छोड़ा पानी
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
1 hr agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
2 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
4 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
5 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
6 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines