पहलगाम हमले के बाद पुलिस का एक्शन, आपत्तिजनक कमेंट करने के मामले में विधायक समेत 19 गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश की चिंगारी भड़क गई। हथियारों से लैस आतंकियों ने 27 भारतीय टूरिस्टों को गोलियां मार दीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले हैं।

Pahalgam Terror Attack 2025

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर टिप्पणी करने के आरोप में तीन राज्यों से गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस ने करीब 19 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नौसेना अधिकारी और इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी का नाम भी शामिल है। इसके अलावा, एक विधायक, एक पत्रकार, छात्र, एक वकील और एक रिटायर्ड टीचर की भी गिरफ्तारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर गिरफ्तारियां सोशल मीडिया पोस्ट के चलते की गई हैं। जानिए किन राज्यों के लोगों पर एक्शन लिया गया है।

विज्ञापन

पहली गिरफ्तारी असम से

इस मामले में पहली गिरफ्तारी गुरुवार को की गई, जिसकी शुरुआत असम में विपक्षी दल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के विधायक अमीनुल इस्लाम को गिरफ्तार करने से हुई। उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया है, क्योंकि उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ‘2019 में पुलवामा हमला और मंगलवार को पहलगाम हमला सरकार की साजिश थी।’

विज्ञापन

इसके बाद गिरफ्तारियों का सिलसिला बढ़ता गया। हैलाकांडी से मोहम्मद जाबिर हुसैन, सिलचर से मोहम्मद एके बहाउद्दीन और मोहम्मद जावेद मजूमदार, मोरीगांव से मोहम्मद महाहर मिया और शिवसागर से मोहम्मद साहिल अली की गिरफ्तारी हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक अकेले असम से 14 गिरफ्तारियां की गई हैं। इनमें से हुसैन पत्रकार हैं, बहाउद्दीन सिलचर स्थित असम विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान के छात्र हैं और मजूमदार पेशे से वकील हैं।

विज्ञापन

किस राज्य में कितनी गिरफ्तारियां?

सोशल मीडिया पर भारत विरोधी टिप्पणियां करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों में सुमन मजूमदार उर्फ ​​बुलबुल अलोम मजूमदार को हैलाकांडी से, मशूद अजहर को नागांव से और एक अन्य व्यक्ति को गुवाहाटी के पास हाजो से गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, त्रिपुरा में अब तक चार गिरफ्तारियां हुईं, जिनमें दो रिटायर्ड टीचर भी शामिल हैं। वहीं, मेघालय में साइमन शायला (30) के व्यक्ति की भी गिरफ्तारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी को मिलाकर करीब 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ