संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर कड़ा और साफ संदेश दिया है. यूएन सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथनेनी हरीश ने पाकिस्तान के लगाए गए आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है और खुद की नाकामियों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहा है. भारत ने साफ किया कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह आतंकवाद के खिलाफ की गई कार्रवाई थी. पार्वथनेनी ने कहा कि इस ऑपरेशन का मकसद भारत की सुरक्षा सुनिश्चित करना था. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इस ऑपरेशन को लेकर झूठी बातें फैलाई हैं, जबकि सच्चाई ये है कि तनाव बढ़ने के बाद 10 मई को पाकिस्तान ने खुद लड़ाई रोकने के लिए भारत से संपर्क किया था.
ये भी पढ़ें: कंगाल पाकिस्तान को UAE ने दिया तगड़ा झटका, एयरपोर्ट डील से खींच लिए हाथ, भारत से बढ़ाई दोस्ती
सिंधु जल संधि को लेकर भारत का जवाब
सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया. पार्वथनेनी ने कहा कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह बंद नहीं करता, तब तक ये संधि लागू नहीं की जाएगी. भारत ने कहा कि कोई भी देश ऐसी स्थिति में संधि निभाने को मजबूर नहीं हो सकता, जब उसकी सुरक्षा लगातार खतरे में हो. भारत ने ये भी याद दिलाया कि 1960 में हुई सिंधु जल संधि आपसी विश्वास पर टिकी हुई थी, लेकिन पाकिस्तान ने बार-बार इस भरोसे को तोड़ा है. आतंकवादी हमलों और घुसपैठ की घटनाओं ने हालात को गंभीर बना दिया है.
‘आतंकवाद को समर्थन देना बंद करे पाकिस्तान’
यूएन में भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वो पाकिस्तान की सच्चाई को समझे और आतंकवाद के खिलाफ ठोस रुख अपनाए. भारत ने कहा कि शांति तभी संभव है, जब पाकिस्तान आतंक को समर्थन देना बंद करे. पाकिस्तान ने भारत के फैसले पर आपत्ति जताई है, लेकिन भारत का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. भारत ने साफ किया कि वो मजबूती के साथ शांति चाहता है. पार्वथनेनी ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के अंदरुनी मामलों पर टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है. जम्मू-कश्मीर को लेकर भी भारत की ओर से ये साफ कहा गया कि वो हिंदुस्तान का अटूट हिस्सा रहा है और हमेशा रहेगा.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के घिनौने चेहरे का पर्दाफाश, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की एनुअल मीटिंग में पश्तून अधिकारियों का खुलासा
संबंधित खबरें
दिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
32 mins ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
56 mins ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
1 hr agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
1 hr ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
2 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
3 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
4 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
5 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
7 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines