हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पाकिस्तान से सटे राज्यों में कल फिर माॅक ड्रिल, लोगों को किया गया अलर्ट

पाकिस्तान से सटे राज्यों में गुरुवार शाम को एक बार फिर माॅक ड्रिल की जाएगी। इसको लेकर प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। ये माॅक ड्रिल पाकिस्तान के साथ लगे सीमावर्ती राज्यों में की जाएगी।

विज्ञापन
Mock Drill Border States

पाकिस्तान से सटे राज्यों में गुरुवार शाम को एक बार फिर माॅकड्रिल होगी। इसको लेकर प्रशासन की ओर से आदेश जारी किए गए है। ये माॅक ड्रिल राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, गुजरात में होगी। इस दौरान प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने को कहा जाएगा।

7 मई को 244 जिलों में माॅक ड्रिल कराने का ऐलान

सरकार ने 4 राज्यों से लगी पाकिस्तान की सीमा पर माॅक ड्रिल कराने का आदेश जारी किया है। भारत और पाकिस्तान आपस में 3300 किलोमीटर लंबी सीमा है। जम्मू-कश्मीर में लगने वाली सीमा को एलओसी कहा जाता है। इससे पहले भी सरकार ने पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच 7 मई को देश के 244 जिलों को माॅक ड्रिल कराने का ऐलान किया था।
इससे एक दिन पहले 6 मई की रात को ही भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की थी।

ये भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह मामले में आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, SIT को जांच के लिए दिया समय 

विज्ञापन

भारत ने तबाह किए थे 9 आतंकी ठिकाने

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे। इसके बाद पाकिस्तान की ओर भारत के सीमावर्ती राज्यों में ड्रोन और मिसाइल से हमले किए गए। हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम की ओर से इन हमलों को नाकाम कर दिया गया।

ये भी पढ़ेंः बयानबाजी पर लगेगी लगाम! ऑपरेशन सिंदूर के बाद BJP की बड़ी पहल, नेताओं को दी जाएगी ‘बोलने’ की ट्रेनिंग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola