चीन की ओर से अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के फर्जी नाम रखने की आदतन चालबाजियों का भारत ने कड़ा और करारा जवाब दिया है. भारत सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास स्थित 27 प्रमुख स्थानों और भौगोलिक क्षेत्रों को ‘सर्वे ऑफ इंडिया’ के आधिकारिक नक्शे पर उनके मानक और आधिकारिक नामों के साथ दर्ज कर दिया है. अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने के चीन के कृत्य को नई दिल्ली ने हमेशा ही स्पष्ट रूप से खारिज किया है.
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, यह कदम अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ विचार-विमर्श के बाद उठाया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता और प्रशासनिक रिकॉर्ड्स में इन स्थानों की सटीक पहचान और स्पष्टता सुनिश्चित करना और आम जनता के बीच बेहतर जागरूकता पैदा करना है.
‘पूरी दाल ही काली है…’, E20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी ने जारी किया VIDEO, केंद्र पर साधा निशाना
चीन के दावों पर कड़ा पलटवार
चीन पिछले कुछ वर्षों 2017, 2021, 2023 और 2024 में अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों के काल्पनिक नाम जारी करता रहा है. भारत ने चीन के इन काल्पनिक दावों को हमेशा ‘हास्यास्पद और निरर्थक’ बताकर खारिज किया है और इस बात पर जोर दिया है कि वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आएगा कि यह राज्य “था, है और हमेशा” भारत का अभिन्न अंग रहेगा. आधिकारिक नक्शे पर इन 27 स्थानों को स्पष्ट रूप से दर्ज करने से भारत का कानूनी, रणनीतिक और प्रशासनिक पक्ष और भी मजबूत हो गया है.
कौन-कौन सी जगहें शामिल हैं?
आधिकारिक नक्शे पर दर्ज की गई 27 जगहों में 21 जमीनी इलाके, 4 रणनीतिक दर्रे , 1 झील और 1 युद्ध स्मारक शामिल हैं.
- 1959 से भारत-चीन तनाव के केंद्र रहे लोंगजू और माजा गांव के अलावा बीसा, बड़ा कुंदन, छोटा कुंदन, धन बारी, प्रीतनगर, जयरामपुर, रामनगर और बैसाखी जैसे गांव शामिल हैं.
- दज़ो ला, रिज़ा ला, पुकुर ला और थग ला . थग ला वही दर्रा है जहां 1962 के युद्ध की शुरुआती लड़ाई हुई थी.
- 1962 के युद्ध नायक जसवंत सिंह रावत की याद में बना ‘जसवंत गढ़’, शेर-ए-थापा स्मारक और ऊंचाई पर स्थित ‘संभो सरोवर’ झील भी इनमें शामिल है.
सर्वे ऑफ इंडिया के नक्शे में दर्ज होने से इन इलाकों को राजस्व रिकॉर्ड, जनगणना, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और सीमावर्ती सड़कों के निर्माण में कानूनी व प्रशासनिक मान्यता मिलेगी. इससे चीनी प्रॉपगैंडा को जमीनी और कागजी दोनों स्तरों पर ध्वस्त कर दिया गया है.
कांग्रेस ने जारी किया सांसदों के लिए व्हिप, संसद में रहने को कहा; जानें- क्या है 3 दिन का प्लान
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
1 hr agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
2 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
3 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
4 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
5 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
6 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
6 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
6 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
7 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines