नई दिल्ली: भारत ने पिछले 24 घंटों में 7,591 नए कोविड मामले दर्ज किए। इस दौरान 45 लोगों की मौत भी हुई। देश में फिलहाल सक्रिय मामले 84,931 हैं। वहीं, देश में अब कोरोना के 4.44 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं और अब तक 5,27,799 मौतें हुई हैं।
अभी पढ़ें – Video: पुलिस कस्टडी में भी हंसता दिखा झारखंड की अंकिता को जिंदा जलाने का आरोपी
वहीं, दिल्ली में 2605 का सक्रिय केसलोड है, महाराष्ट्र में 11679, हरियाणा में 2300 और पंजाब में 17678 सक्रिय मामले हैं। उधर केरल में वर्तमान में 8551 सक्रिय मामले हैं। तमिलनाडु में 5268 सक्रिय मामले हैं। कर्नाटक में अब 7859 सक्रिय मामले हैं।
दैनिक सकारात्मकता दर 4.58% बताई गई है जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.69% है। पिछले 24 घंटे में 9,206 से ज्यादा मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। कोविड की शुरुआत के बाद से 4,38,02,993 से अधिक लोग कोविड से उबर चुके हैं।
अब तक देश में हुए कितने टेस्ट?
देश में अब तक 88.52 करोड़ से अधिक कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 1,65,751 टेस्ट किए गए। कोविड टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश भर में लोगों को 211.91 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक पिलाई जा चुकी है।
अभी पढ़ें – गणेश चतुर्थी को लेकर कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, बंगलुरु में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध
सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 के संदर्भ में संशोधित निगरानी रणनीति के तहत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी करने का निर्देश दिया है। सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि वे सभी अस्पतालों में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (lLl) और SARI मामलों की नियमित आधार पर निगरानी और निरंतर जीनोम अनुक्रमण जारी रखें। राज्यों को सभी पात्र लोगों का टीकाकरण जारी रखने के लिए भी कहा गया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
1 hr agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
1 hr agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
2 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
2 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
6 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines