India Corona Update: भारत में 24 घंटे में कोरोना के आए 2961 नए केस, 17 की मौत

India Corona Update, Corona Cases in India, Corona Update, Coronavirus, Coronavirus Update, Covid, Covid 19
विज्ञापन

India Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में पिछले कुछ दिनों से खौफ देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। हालांकि पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले में लगतार गिरावट भी देखने को मिलती है।

24 घंटे में कोरोना के 2961 नए केस आए

पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 2961 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 17 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले शुक्रवार को देश में कोरोना के 3611 नए केस सामने आए थे जबकि 36 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 1001 की गिरावट दर्ज की गई है।

Advertisment

देश में फिर डराने लगा है कोरोना

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (6 May 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 2961 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 17 व्यक्तियों की मौत की खबर है। इनमें 9 वे लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। वहीं इस दौरान देश में 6,135 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 33,231 से घटकर 30,041 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 3191 की कमी दर्ज की गई है।

देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,67,250 हुई 

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 67 हजार 250 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 05 हजार 550 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 659 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

  • अभी कुल एक्टिव केस- 30 हजार 041
  • अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 49 लाख 67 हजार 250
  • अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 44 लाख 05 हजार 550
  • अबतक कुल मौतें- 5 लाख 31 हजार 659
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ