India Corona Update : देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 3962 नए केस, 22 की मौत
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

India Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में पिछले कुछ दिनों से खौफ देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। हालांकि हालांकि बीच-बीच में दैनिक मामले में कभी कभार गिरावट भी देखने को मिलती है।
पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 3962 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 22 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना के 3720 नए केस सामने आए थे जबकि 20 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 395 की तेजी दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (4 May 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 3962 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 22 व्यक्तियों की मौत की खबर है। इनमें 7 वे लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। वहीं इस दौरान देश में 7,873 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 40,177 से घटकर 36,244 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 3933 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 60 हजार 678 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 43 लाख 92 हजार 828 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 606 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 2.17 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 3.13 प्रतिशत है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.08 प्रतिशत शामिल है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.73 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.