India Corona Update: भारत में कोरना की रफ्तार पर ब्रेक, 24 घंटे में 55 नए केस, 1 की मौत
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

India Corona Update: भारत में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन एकबार फिर इस पर काबू होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले में लगातार गिरावट भी देखने को मिल रही है। हालांकि कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में मामूली तेजी दर्ज की गई है।
24 घंटे में कोरोना के 51 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 55 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से एक व्यक्ति की मौत की खबर है। मौत का एक मामला महाराष्ट्र से समाने आया है। इससे पहले शुक्रवार को देश में कोरोना के 51 नए केस सामने आए थे। जबकि दो व्यक्ति की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 4 की बढ़त दर्ज की गई है।
Active #Covid cases in India dip to 1,653
The national Covid-19 recovery rate was 98.81 per cent, according to the health ministry website.https://t.co/0vZIYux81Y
— The Times Of India (@timesofindia) June 24, 2023
देश में आज बढ़े कोरोना के मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (24 June 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 55 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 1 व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान देश में 113 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1,712 से घटकर 1,653 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 59 की कमी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,93,872 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 93 हजार 872 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 60 हजार 316 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 903 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट लगतारा बढ़ रहा है। फिलहाल रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.