India Corona Update: भारत में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन एकबार फिर इस पर काबू होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले में लगातार गिरावट भी देखने को मिल रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद आज देश में कोरोना के 900 से भी कम मामले सामने आए हैं।
और पढ़िए – Today Headlines, 19 May 2023: पीएम मोदी आज से तीन देशों के दौरे पर, ज्ञानवापी प्रकरण में SC में अहम सुनवाई
24 घंटे में कोरोना के 865 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 865 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 4 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना के 906 नए केस सामने आए थे जबकि 20 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 41 की गिरावट दर्ज की गई है।
देश में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना के मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (19 May 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 865 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 4 लोगों की मौत की खबर है। इनमें एक वे लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। वहीं इस दौरान देश में 1,948 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 10,179 से घटकर 9,092 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1,187 की कमी दर्ज की गई है।
और पढ़िए – Himanta On Madrasas: असम के मुख्यमंत्री बोले- राज्य में 300 और मदरसे किए जाएंगे बंद
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,84,923 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 84 हजार 923 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 44 हजार 013 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 818 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
- अभी कुल एक्टिव केस- 10 हजार 179
- अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 49 लाख 84 हजार 923
- अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 44 लाख 44 हजार 013
- अबतक कुल मौतें- 5 लाख 31 हजार 818
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 0.70 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 0.90 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.79 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.02 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
27 mins agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
3 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
3 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
3 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
3 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
10 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
11 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
13 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines