India Corona Update : देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 1021 नए केस, 2661 हुए ठीक

Corona Update
विज्ञापन

India Corona Update : भारत में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन एकबार फिर इस पर काबू होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले में लगातार गिरावट भी देखने को मिल रही है। हालांकि कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के बाद आज देश में कोरोना के 1000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

24 घंटे में कोरोना के 1021 नए केस आए

पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 1021 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 4 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना के 656 नए केस सामने आए थे जबकि 12 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 365 की तेजी दर्ज की गई है।

Advertisment

कम हो रहे हैं कोरोना के मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (17 May 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1021 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 4 लोगों की मौत की खबर है। इनमें दो वो लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। वहीं इस दौरान देश में 2,661 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 13,037 से घटकर 11,393 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1644 की कमी दर्ज की गई है।

देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,83,152 हुई 

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 83 हजार 152 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 39 हजार 965 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 794 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

  • अभी कुल एक्टिव केस- 11 हजार 393
  • अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 49 लाख 83 हजार 152
  • अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 44 लाख 39 हजार 965
  • अबतक कुल मौतें- 5 लाख 31 हजार 794

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 0.78 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 0.97 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.79 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.03 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ