India Corona Update: देश के लिए राहत की खबर, आज इतने कम आए कोरोना के नए केस
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

India Corona Update : भारत में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामले एक फिर गिरावट देखी जा रही है। पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन एकबार फिर इस पर काबू होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले में लगतार गिरावट भी देखने को मिल रही है। कल के मुकाबले देश में आज कोरोना के मामले में कमी दर्ज की गई है।
पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में कमी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 1690 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 12 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना के 2109 नए केस सामने आए थे जबकि 8 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 519 की गिरावट दर्ज की गई है।
Covid-19 | 1,690 new cases in India in the last 24 hours; Active caseload at 19,613
— ANI (@ANI) May 11, 2023
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (11 May 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1690 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 12 लोगों की मौत की खबर है। इनमें वो लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। वहीं इस दौरान देश में 3,469 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 21,406 से घटकर 19,613 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1793 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 76 हजार599 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 25 हजार 250 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 736 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.77 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। वहीं कोरोना के सक्रिय मामले कुल संक्रमण का 0.04 प्रतिशत हो गया है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.