हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 3 भारतीय लापता; भारत सरकार ने की निंदा

ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. जहाज पर सवार 24 भारतीयों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 3 भारतीय अब भी लापता हैं. विदेश मंत्रालय ने घटना की निंदा करते हुए खोज और बचाव अभियान तेज करने की बात कही है.

विज्ञापन
Credit: AI

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को ओमान के तट पर ‘सेटेबेल्लो’ (Settebello) नाम के समुद्री जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की. जहाज पर मौजूद 24 भारतीय क्रू सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि तीन अभी भी लापता हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि आज ओमान के तट पर कमर्शियल जहाज ‘सेटेबेल्लो’ पर हुए हमले की भारत निंदा करता है. बयान में आगे कहा गया कि ओमान में भारतीय दूतावास हालात पर बारीकी से नजर रख रहा है और लापता क्रू सदस्यों का पता लगाने के लिए इमरजेंसी सर्च एंड रेस्क्यू (SAR) ऑपरेशन चलाने के लिए ओमान के समुद्री अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट विवाद: जहाजों से टोल टैक्स नहीं वसूलेगा ईरान, ओमान संग मिलकर बनाया नया प्लान

MEA ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस इलाके में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं और ये इलाके में चल रहे टकराव का सीधा नतीजा हैं. MEA ने कहा कि वो तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने की अपनी मांग दोहराते हैं, ताकि इलाके में शांति और स्थिरता लौट सके. भारत ने इस बात पर भी जोर दिया कि ग्लोबल ट्रेड रूट्स को जियोपॉलिटिकल असर से बचाया जाना चाहिए. सरकार ने आम लोगों के इस्तेमाल वाले इंफ्रास्ट्रक्चर और कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाए जाने को तुरंत रोकने की मांग की और इंटरनेशनल कम्युनिटी से कहा कि वो इंटरनेशनल मैरीटाइम लॉ के तहत जरूरी वॉटरवेज में बिना किसी रुकावट के आवाजाही सुनिश्चित करें.

विज्ञापन

आखिर क्यों हुआ हमला?

ब्रिटिश मैरीटाइम सिक्योरिटी ग्रुप ‘एम्ब्रे’ ने बताया कि ये हमला तब हुआ जब अमेरिका ने जहाज को दो मिसाइलों से निशाना बनाया. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एम्ब्रे ने कहा कि संभवतः ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी करने के अमेरिकी अभियानों का नतीजा था. पहले भी क्रू को चेतावनी दी गई है कि हमले की स्थिति में, खासकर जब हमला जहाज के पिछले हिस्से (स्टर्न) पर हो रहा हो, तो वो जहाज के अगले हिस्से (बो) पर इकट्ठा हो जाएं. इस बीच, यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स एजेंसी ने बताया कि पलाऊ के झंडे वाला एक केमिकल/ऑयल प्रोडक्ट टैंकर, ओमान के सोहार बंदरगाह से 20 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में इंजन रूम में आग लगने की सूचना दे रहा था.

ये भी पढ़ें: ‘जवाब तो देना होगा…’, ट्रंप ने किया बड़ा दावा- ईरान ने होर्मुज के पास मार गिराया अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola