India China News: भारत-चीन बॉर्डर पर देश को बड़ी सफलता मिली है। चीन से तनाव कम होने के बाद लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में भारतीय सैनिकों ने गश्त करना शुरू कर दिया है। अब सेना आगे देपसांग एरिया में भी जल्द ही गश्त करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को भारतीय सैनिकों को पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में गश्त करते देखा गया।
जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बीते बुधवार को बताया था कि भारत और चीन दोनों देशों के सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में डेमचोक और देपसांग मैदानों के दो टकराव बिंदुओं पर वापसी पूरी कर ली है। उनका कहना था कि इन दोनों क्षेत्रों में दोनों देशों की सेना जल्द ही फिर से अपने-अपने इलाकों में गश्त शुरू कर देंगी।
ये भी पढ़ें: अब 120 दिन पहले नहीं बुक कर पाएंगे टिकट, Train Ticket Booking के नए नियम लागू, जानें बड़े बदलाव
LAC पर दिवाली पर दोनों सेनाओं के बीच ये हुआ
बताया जा रहा है कि 31 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर भारतीय और चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख सहित वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के कई सीमावर्ती इलाकों पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया था। वहीं, गुरुवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि लद्दाख में एलएसी के पास भारतीय और चीनी सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है।
1962 में दोनों देशों के बीच हुआ था युद्ध
एलएसी पर पश्चिम में लद्दाख से लेकर पूर्व में अरुणाचल प्रदेश तक दोनों देशों को सीमाएं अलग-अलग करती हैं। 1962 में भारत और चीन के बीच खतरनाक युद्ध हो चुका है। इसके अलावा जुलाई 2020 में दोनों देशों के बीच संबंध तब बिगड़ गए जब एक दोनों की सैन्य झड़पों में 20 भारतीय सैनिक और कई चीनी सैनिक मारे गए थे।
ये भी पढ़ें: चल रहीं ठंडी-ठंडी हवाएं, तापमान में आई गिरावट; दिल्ली-बिहार समेत उत्तर भारत में इस दिन से पड़ने लगेगी भयंकर ठंड?
संबंधित खबरें
ओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
34 mins ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
3 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
3 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
4 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
4 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
6 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines