---विज्ञापन---

देश angle-right

चल रहीं ठंडी-ठंडी हवाएं, तापमान में आई गिरावट; दिल्ली-बिहार समेत उत्तर भारत में इस दिन से पड़ने लगेगी भयंकर ठंड?

Aaj Ka Mausam : देश में इस बार भयंकर ठंड पड़ेगी, जिसे लेकर मौसम विभाग अलर्ट भी जारी कर चुका है। दिवाली के बाद अब धीरे-धीरे ठंड का अहसान होने लगा है और ठंडी-ठंडी हवाएं भी चल रही हैं।

---विज्ञापन---

Weather Forecast : दिवाली के बाद अब उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। तापमान अचानक से गिर गया और लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। रात में फ्रीज और पंखे बंद होने लगे और कंबल-रजाई भी निकल रहे हैं। पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद सर्दी बढ़ रही है और साथ ही प्रदूषण से भी लोगों का हाल बेहाल है। आइए जानते हैं कि आईएमडी का क्या है लेटेस्ट अपडेट?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अभी भी तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मध्य, पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में कब बरसेंगे बादल? UP-बिहार समेत 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट

तापमान में आई गिरावट

---विज्ञापन---

उत्तर और पूर्वी भारत में 03-07 नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिससे ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। वर्तमान में दिल्ली एनसीआर में अधिकतम और न्यूनतम पारा क्रमशः 32-34 डिग्री और 15-20 डिग्री सेल्सियस के बीच है। ये सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन में आसमान साफ रहेगा और 8-16 किमी प्रति घंटे की गति से ठंडी-ठंडी हवा चलेगी। रात में धुंध, कोहरा रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : 10 राज्यों में आंधी-तूफान, भारी बारिश की चेतावनी; जानें दिल्ली-NCR समेत देशभर में मौसम कैसा?

---विज्ञापन---

उत्तर भारत में पड़ेगी भयंकर ठंड

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में इस बार भयंकर ठंड पड़ेगी। मैदानी इलाकों में 10 से 15 नवंबर के बीच ठंड बढ़ने का अनुमान है, जबकि पड़ाड़ी इलाकों में पिछले महीने दो बार बर्फबारी हुई थी, जिससे हवाओं में ठंड बढ़ गई है। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 01, 2024 02:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola