पवन मिश्रा, अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यहां भारत और चीन के सैनिकों में झड़प हुई है। सेना सूत्रों के अनुसार तवांग में हुई झड़प में दोनों देशों के कई सैनिक घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक 9 दिसंबर को ईस्टर्न लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल में तनाव के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों की झड़प हुई थी।
सूत्रों का कहना है कि इसमें दोनों तरफ के सैनिक जख्मी हुए हैं। सेना सूत्रों के मुताबिक कोई भी भारतीय सैनिक गंभीर रूप से जख्मी नहीं हुआ है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक चीन के कुल 300 सैनिक आए थे। इस झड़प में छह भारतीय सैनिक घायल हुए हैं। जिन्हें गुवाहटी अस्पताल में लाया गया है।
सेना ने जारी किया ये बयान
सेना के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर में एलएसी के साथ कुछ क्षेत्रों में अलग-अलग सेक्टर के क्षेत्र हैं, जहां दोनों पक्ष अपने दावे की सीमा तक क्षेत्र में गश्त करते हैं। यह व्यवस्था यहां साल 2006 से चल रही है। 9 दिसंबर को पीएलए के सैनिकों ने तवांग सेक्टर में एलएसी को टच किया। जिसका भारत के सैनिकों ने दृढ़ता से मुकाबला किया। इस आमने-सामने की लड़ाई में दोनों पक्षों के कुछ कर्मियों को मामूली चोटें आईं। हालांकि इसके बाद दोनों पक्ष तुरंत क्षेत्र से हट गए। घटना की अनुवर्ती कार्रवाई के रूप में, क्षेत्र में देश के कमांडर ने शांति बहाली के लिए अपने समकक्ष के साथ एक फ्लैग मीटिंग की।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
7 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
10 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
12 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
12 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
13 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines