India Canada Row: आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के संबंधों में तनाव देखने को मिल रहा है। कनाडा ने निज्जर की मौत के बाद इसके लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए सबूत मांगे थे। अब भारत ने कनाडा को नई लिस्ट सौंपी है। जिसमें सात गैंगस्टरों के नाम हैं। ये कनाडा में छिपकर भारत में वारदातें करवा रहे हैं। आतंकवाद से लेकर हिंसा की कई घटनाओं में इन गैंगस्टरों का नाम आ चुका है। कनाडा को भारत ने इनके ठिकानों के बारे में भी विस्तार से बता रखा है। लेकिन कनाडा इसके बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
लिस्ट में गोल्डी बराड़ का नाम सबसे ऊपर है। जो लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। इस गैंग ने पिछले सप्ताह ही मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उसकी जिम्मेदारी ली थी। वहीं, ये गैंग बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी मारने की धमकी दे चुका है। गोल्डी बराड़ के खिलाफ टारगेट किलिंग, हत्या और वसूली के कई केस दर्ज हैं। वह 2022 में कांग्रेस नेता गुरलाल पर्लोन, पंजाबी गायक शुभदीप होसेवाला और सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में सुर्खियों में रहा है।
संदीप संधू आईएसआई के संपर्क में
दूसरा नाम संदीप सिंह संधू का है, जो अर्श डल्ला के नाम से भी वांछित है। ये गैंगस्टर प्रतिबंधित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का मेंबर है। जो पंजाब में आतंकी हमले करवाता है। संदीप पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे और ISI के संपर्क में है। 1980 के दशक में इसी शख्स ने कामरेड बलविंदर सिंह संधू का मर्डर करवाया था। संदीप कनाडा की सीमा सेवा एजेंसी में काम करता है।
यह भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट के बाहर ‘जस्टिस क्लॉक’ लगी; जानें क्या है यह घड़ी, क्यों लगाई गई और कैसे करेगी काम?
तीसरा नाम अर्शदीप सिंह गिल का है, जो खालिस्तान टाइगर फोर्स का मेंबर है। ये गैंगस्टर हरदीप सिंह निज्जर का करीबी रहा है। जिसके खिलाफ कई आतंकी, टारगेट किलिंग और वसूली के केस दर्ज हैं। नवंबर 2020 में इसने एक डेरा अनुयायी का कत्ल करवाया था। चौथा नाम चरणजीत सिंह का है। जो फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से भाग गया था। उसके खिलाफ मर्डर, वसूली के 25 केस दर्ज हैं। आरोपी अर्शदीप सिंह का करीबी है।
कनाडा नहीं करता इनके खिलाफ कार्रवाई
रमनदीप सिंह का नाम लिस्ट में 5वें नंबर पर है। यह शख्स जयपाल भुल्लर गिरोह का बदमाश है। जो हत्या और वसूली के लिए अपनी गैंग में युवाओं की भर्ती करता है। छठा नाम लखबीर सिंह का है। जिसके खिलाफ 30 केस दर्ज हैं। मोहाली में पुलिस मुख्यालय पर इसी ने हमला करवाया था। वहीं, पंजाब पुलिस के ASI दिलबाग सिंह की कार में अगस्त 2022 में इसी आतंकी ने IED लगवाई थी। गुरपिंदर सिंह का नाम भी लिस्ट में है। जो मर्डर और वसूली के 8 मामलों में वांछित है। आरोपी हरदीप निज्जर का करीबी रहा है। उपरोक्त सभी गैंगस्टर कनाडा में छिपे हैं। लेकिन इनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
यह भी पढ़ें:पूर्व सांसद जयाप्रदा को कोर्ट से बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बरी
संबंधित खबरें
माउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
53 mins agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
3 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
3 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
3 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
3 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
4 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
11 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
11 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
11 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines