'मैं कनेडा कब जाऊंगा...', 41 राजनयिकों की वापसी के बाद हजारों छात्रों के भविष्य पर लटकी तलवार

India Canada Dispute Visas of Thousands of Students Stuck: भारत के पंजाब से हर साल करीब पौने दो लाख लोग स्टडी और टूरिस्ट वीजा लेकर कनाडा की यात्रा पर जाते हैं। अब उनके भविष्य पर काले बादल छा गए हैं।

India Canada Dispute Visas of Thousands of Students Stuck, India Canada Dispute, Canada Visa, Canada News

India Canada Dispute Visas of Thousands of Students Stuck: कनाडा और भारत के बीच विवाद के बाद तल्खी और ज्यादा बढ़ गई है। इसका खामियाजा पंजाब समेत भारत से कनाडा जाने वाले छात्रों पर पड़ रहा है। हाल ही कनाडा की ओर से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुला लिया गया है। इसके कारण हजारों छात्रों के वीजा अटक गए हैं।

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में पंजाब से सबसे सबसे ज्यादा युवा कनाडा जाते हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो यहां से हर साल करीब 1.75 लाख युवा पढ़ाई और टूरिस्ट वीजा पर कनाडा जाते हैं। अब कनाडा द्वारा अपने राजनयिकों को वापस बुलाए जाने के बाद कनाडा में सेवाएं बंद हो गई हैं।

यहां से शुरू हुआ था कनाडा भारत का विवाद

रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा और भारत में विवाद उस वक्त बढ़ गया था जब जून में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हुई थी और इस हत्या में भारतीय एजेंसियों का नाम आया था। कनाडा के प्रधानंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि भारत की खुफिया एजेंसियों ने कनाडाई नागरिक निज्जर की हत्या की है। साथ ही कहा था कि हम इस मामले में गंभीरता के साथ जांच कर रहे हैं।

उधर, भारत ने कनाडा की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया था। इसके बाद भी दोनों देशों में कई और आरोप लगाए गए थे। अब ताजा अपडेट की बात करें तो कनाडा ने भारत में अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया है। इसके साथ ही भारत से लाखों की संख्या में जाने वाले छात्रों और हजारों की संख्या में जाने की तैयारी करने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को झटका लगा है।

मुश्किल है कुछ भी कहना

स्थानीय मीडिया के हवाले से एक वीजा कंसल्टेंट दलजीत सिंह संधू ने बताया कि वर्तमान और आने वाले दिनों में वीजा आवेदनों की प्रक्रिया में निश्चित तौर पर देरी होगी। उन्होंने कहा कि ताजा हालातों को देखते हुए कहना मुश्किल है कि अब वीजा प्रक्रिया में कितना समय लग सकता है।

एक स्टडी में कहा गया है कि भारत में पंजाब से सबसे ज्यादा युवा कनाडा जाते हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा युवा पढ़ाई के लिए जाते हैं। जबकि दूसरे नंबर पर लोग कनाडा में नौकरी के लिए जाते हैं। इसके लिए अकेले पंजाब में प्रति वर्ष युवा 68 हजार करोड़ रुपये का खर्चा करते हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि साल 2022 में कुल 2,26,450 वीजा (रिफ्यूजी और कनाडा नागरिकता के तहत) स्वीकार किया गया थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ