दिल्ली में आज विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA ब्लॉक का मार्च है और पिछले 6 दिन में विपक्षी दल 5वीं बार विरोध प्रदर्शन करेंगे. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और वोट चोरी के मुद्दे पर मार्च निकाला जाएगा, जिसके तहत मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी. विपक्षी दलों के सांसद आज दोपहर 1:30 बजे कनॉट प्लेस पर जुटेंगे. इस्तीफे की मांग करते हुए कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक करीब 2 किलोमीटर पैदल मार्च निकालेंगे. हालांकि विपक्षी दलों के सांसदों को मार्च निकालते हुए सुप्रीम कोर्ट तक जाना था और शाम 4 से 5 बजे के बीच CJI सूर्यकांत से मुलाकात करनी थी, लेकिन उन्होंने मुलाकात करने से इनकार कर दिया है.
विपक्षी दलों ने 4 दिन तक लगातार प्रदर्शन किया था
बता दें कि विपक्षी गठबंधन के सांसदों ने आज से पहले 6, 7, 8 और 9 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन किया था. इन 4 दिन में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने 3 बार हिरासत में भी लिया. 9 अक्टूबर को प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिले थे. वहीं आज INDIA ब्लॉक मार्च के चलते दिल्ली में 30 सड़कों पर रूट डायवर्ट रहेगा, जिसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके लोगों को अलर्ट किया है. वहीं आज 6 मेट्रो स्टेशन भी बंद किए गए हैं, जिन पर इंटरचेंज की सुविधा तो मिलेगी, लेकिन एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी. दिल्ली पुलिस और DMRC ने आज लोगों से सहयोग करने की अपील की है और सफर करने के लिए अन्य विकल्प अपनाने की सलाह भी दी है.
कनॉट प्लेस जंक्शन पर जुटेंगे विपक्षी दलों के सांसद
आज INDIA ब्लॉक के मार्च का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे. उनके साथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना UBT नेता संजय राउत, अरविंद सावंत और NCP-SP नेता सुप्रिया सुले भी मौजूद रहेंगी. शेड्यूल के अनुसार, विपक्षी दलों के सांसद आज दोपहर 1:30 बजे कनॉट प्लेस और बाराखंभा रोड के जंक्शन पर जुटेंगे. वहां से पैदल मार्च करते हुए बाराखंभा रोड तक जाएंगे. गत शुक्रवार को भी INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद के मकर द्वारा से विजय चौक तक मार्च निकाला था और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा था. इसके बाद संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर तक विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें राहुल-प्रियंका को हिरासत में भी लिया गया था.
CEC के खिलाफ क्या हैं विपक्षी दलों की प्रमुख मांगें?
विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पद से इस्तीफा दें. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयुक्तों (EC) के सुरक्षा कवच प्रदान करने वाले साल 2023 के कानून को रद्द किया जाए. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर तत्काल रोक लगाई जाए और वोटर लिस्टों से हटाए गए 13 करोड़ लोगों के नाम फिर से जोड़े जाएं. देश में होने वाले सभी चुनाव EVM की बजाय बैलेट पेपर से कराए जाएं. पिछले 2 साल में हुए वे सभी विधानसभा चुनाव रद्द किए जाएं, जहां वोट चोरी के विवाद हुए हैं.
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
6 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
7 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
7 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
8 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
11 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
12 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
14 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
15 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines