Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को होने वाला ‘जन महाअभियोग’ कार्यक्रम को टाल दिया है. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि ये अभियान अब 31 अक्तूबर को चलाया जाएगा. नेता प्रतिपक्ष ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली को लेकर भी केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि लोगों को दिल्ली आने से रोकने की कोशिश की जा रही है.
1 नवंबर को रामलीला चलने की अपील
राहुल गांधी ने इंडिया अलायंस के नेताओं की मौजूदगी में कहा, ‘परसों हम रामलीला मैदान तक एक मार्च निकालेंगे. इसमें पूरा विपक्ष शामिल होगा, जो भी आना चाहे, चाहे वो राजनीतिक हो या गैर-राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता हों, समाज सेवा से जुड़े लोग हों, नागरिक समाज के सदस्य हों या पत्रकार, सभी का स्वागत है.’
‘लोगों को रोकने की कोशिश हो रही है’
राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘ये दोनों कार्यक्रम इस बात पर केंद्रित हैं कि कैसे नरेंद्र मोदी, अमित शाह, और चुनाव आयोग में ज्ञानेश कुमार और उनकी टीम मिलकर भारतीय लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं. गृह मंत्री लोगों को दिल्ली आने से रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं; वो ये सुनिश्चित करने में लगे हैं कि यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब और अन्य राज्यों से आने वाले हमारे पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग दिल्ली न पहुंच पाएं. वो हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं.’
यह भी पढ़ें- दिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली टालने की अपील
‘लोगों से वोटिंग का हक छीना जा रहा है’
राहुल ने आगे कहा, ‘अब आप देखिए कि रामलीला मैदान में क्या होता है. आप देखिए कि कितने लोग आते हैं और वो कितने लोगों को रोक पाते हैं. इससे आपको समझ आ जाएगा कि देश में क्या चल रहा है. लोगों में भारी गुस्सा है, गहरा भावनात्मक दर्द है, क्योंकि लाखों लोगों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है. उनसे उनका वोट छीना जा रहा है, ताकि अडानी, अंबानी, मोदी, शाह और मोहन भागवत को फायदा पहुंचाया जा सके.’
‘हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं’
कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘जैसा कि हमने पहले कहा था, ये अलग-अलग विरोध प्रदर्शन नहीं हैं, बल्कि ये एक ही प्रोटेस्ट है. पूरा विपक्ष यहां एकजुट है. जो भी विरोध करना चाहता है, उसका यहां स्वागत है. हम सब एक साथ खड़े हैं क्योंकि हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं. हम ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ की रक्षा कर रहे हैं. हम उस वोट की रक्षा कर रहे हैं, जो हर भारतीय की आवाज है.’
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
1 hr agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
2 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
3 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
4 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
4 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
5 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
5 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
9 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
9 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines