INDIA Alliance Meeting In Delhi : पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद अब विपक्षी पार्टियां एकजुट होने जा रही हैं। इसे लेकर दिल्ली में मंगलवार को विपक्षी दलों के अलायंस इंडिया की बैठक होने वाली है। गठबंधन के सभी सहयोगी दल इस बैठक में शामिल होंगे। इसे लेकर कुछ विपक्षी पार्टियों के वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं तो कुछ आज पहुंच जाएंगे। इंडिया गठबंधन की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 को मजबूत रणनीति तैयार की जाएगी।
देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। केंद्र की सत्ता से मोदी सरकार को हटाने के लिए सभी विपक्षी पार्टियों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने एक गठबंधन इंडिया बनाया है। इसके जरिये विपक्षी दल के नेता अपनी-अपनी बात रखेंगे और आगे के लिए रणनीति तैयार करेंगे। अबतक इंडिया गठबंधन की तीन बैठकें हो चुकी हैं और चौथी बैठक 19 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली है।
यह भी पढ़ें : क्या INDIA गठबंधन में सब सही है?
जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा
मोदी सरकार को हैट्रिक लगाने से रोकने के लिए विपक्षी दल लामबंद हो गया है। इंडिया गठबंधन की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। साथ ही इंडिया गठबंधन के लिए एक संजोयक भी बनाया जा सकता है। इस वक्त इंडिया गठबंधन का एक ही लक्ष्य है कि एकसाथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ना है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष की ओर से किसी नेता को पीएम उम्मीदवार भी घोषित किया जा सकता है। हालांकि, सीट शेयरिंग पर सभी विपक्षी पार्टियों की सहमति बननी आसान नहीं है। हर क्षेत्रीय पार्टी चाहेगा कि उसे ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीट मिले, जिसे लेकर पेंच फंस सकता है। वहीं, विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का रुख लचीला हो सकता है। इस बैठक में विपक्षी दलों की एक संयुक्त रैली करने पर सहमति बन सकती है।
ममता बनर्जी पहुंचीं दिल्ली
इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम को पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहीं, लालू प्रसाद यादव के साथ तेजस्वी यादव भी इस मीटिंग में शामिल होंगे। इसके अलावा कई दिग्गज नेता इस बैठक में हिस्सा लेंगे।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
10 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
11 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
13 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
23 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines