इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। सपा के राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। चुनाव आयुक्त ने अपनी पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस विपक्ष के एक भी आरोपों का जवाब नहीं दिया है। उल्टा विपक्ष पर ही सवाल दागते रहे।
चुनाव आयोग नहीं दे पा रहा जवाब
कांग्रेस सांसद गौरव गोगाई ने कहा कि आप को जो विषय है वो बहुत ही महत्वपूर्ण है। जो वोट देना का अधिकार है वो संविधान में उल्लेखित सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है। जो एक आम नागरिक के पास होता है। अगर हमारा लोकतंत्र जीवित है तो वो सिर्फ एक आम नागरिक के वोट देने के अधिकार पर निर्भर है। इस अधिकार का संरक्षक केंद्र चुनाव आयोग है। जो एक संवेधानिक संस्था है, लेकिन जो हम देख रहे हैं जिस प्रकार से कई महत्वपूर्ण सवाल भारत के विभिन्न राजनीतिक दल केंद्र निर्वाचन आयोग से पूछ रहे हैं। उन सवालों का जवाब चुनाव आयोग नहीं दे पा रहा है और अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है।
ये भी पढ़ें: ‘क्लीन चिट की कीमत चुका रहा है भारत’, चीनी विदेश मंत्री के दौरे से पहले कांग्रेस का पीएम पर बड़ा हमला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ला सकते हैं महाभियोग प्रस्ताव
‘वोट चोरी’ के आरोपों के बीच विपक्षी दल संसद के मानसून सत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकते हैं। इस पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि विपक्ष महाभियोग प्रस्ताव समेत सभी लोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल करने को तैयार है, लेकिन अभी तक इस पर चर्चा नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की तैयारी में विपक्ष, लाएगा महाभियोग प्रस्ताव, इंडिया गठबंधन की बैठक में बनी सहमति
वोट चोरी के आरोपों पर हलफनामा दें या माफी मांगें
बता दें कि रविवार को, चुनाव आयोग ने एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने साफ और स्पष्ट शब्दों में कहा था कि वोट चोरी के आरोपों पर हलफनामा दें या देश से माफी मांगें। कोई तीसरा विकल्प नहीं है। अगर सात दिनों में हलफनामा नहीं मिला, तो आरोपों को निराधार माना जाएगा।
ये भी पढ़ें: कौन हैं तिरुचि एन शिवा? जिन्हें विपक्ष बना सकता है उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार
संबंधित खबरें
90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
34 mins agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
48 mins ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
13 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
14 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
15 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
16 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines