पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में बीते दिन पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो नमक तो आजाद भारत का खा रहे हैं, लेकिन इनके दिल में पाकिस्तान बसा हुआ है। इन दोनों के खिलाफ पुलिस खिलाफ आईपीसी सेक्शन 153 (दंगा कराने के इरादे से उकसाना) में एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…
वाकया पुणे के कोंढवा इलाके का है, एक ओर पूरे भारत के करोड़ों लोग ‘Nation First, Always First’ की भावना दिल में पाले 77वां आजादी दिवस मना रहे थे, वहीं यहां दो लोग यहां ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार शाम को इलाके के वसनीकों ने शिकायत दी तो पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर संबंधित दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। मंगलवार (15 अगस्त) को इनके खिलाफ दंगा भड़काने के इरादे से लोगों को उकसाने के आरोप में मामला दर्ज करते हुए इन्हें जेल में डाल दिया गया।
यह भी पढ़ें: यहां पाकिस्तान का जश्न-ए-आजादी मनाने पर दो स्टूडेंट्स पर हुई कार्रवाई
आरोपियों की पहचान अकबर नदफ और तौकीर के रूप में हुई है। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अनुसार पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते हैं। प्राथमिक शिकायत मिलने के बाद इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार करके इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बात की गहनता से तस्दीक की जा रही है कि क्या आरोपियों ने सच में देशविरोधी नारे लगाए थे।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
6 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
8 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
9 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
9 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
11 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
11 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
13 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
14 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
14 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines