हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Independence Day: 78वां या 79वां… कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा भारत? दूर करें अपना कंफ्यूजन

Independence Day: भारत के लिए अगस्त का महीना बहुत ही खास है। यह वही महीना है जिसमें हमें अंग्रेजों से आजादी मिली थी। लंबे संघर्ष और हजारों लोगों के बलिदान से हमने आजाद भारत पाया था। 15 अगस्त को देशभर में आजादी का जश्न मनाया जाता है।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Independence Day: भारत में 15 अगस्त के लिए बहुत पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस दौरान लोग अपने देश के तिरंगे के रंग में नजर आते हैं। हर साल स्वतंत्रता दिवस पर कई तरह के प्रोग्राम्स का आयोजन किया जाता है। प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए लोग लाल किला पहुंचते हैं। इस बार भी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। 15 अगस्त को हर साल एक सवाल जरूर उठता है कि इस बार कौन सा स्वतंत्रता दिवस है? लोगों के दिमाग में यह सवाल इस बार भी है कि भारत में ये 78वां या 79वां स्वतंत्रता दिवस है? इस सवाल का जवाब आज हम आपको देंगे।

78वां या 79 वां स्वतंत्रता दिवस?

हमारे देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। इसके पूरे एक साल बाद यानी 15 अगस्त 1948 को आजादी का पहला जश्न मनाया गया। अगर 1948 से 2025 तक जोड़ा जाए, तो इस साल भारत की आजादी की 78वीं सालगिरह है। वहीं, 1947 से आजादी के साल को जोड़ा जाए तो इस साल भारत को आजाद हुए 79 साल पूरे हो चुके हैं। कहा जा सकता है कि भारत इस साल भारत 79वां आजादी का जश्न मना रहा है।

ये भी पढ़ें: 52 सेकेंड में 21 राउंड फायर, 1982 से भारतीय सेना के पास, ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब लाल किले में सुनाई देगी धमक

विज्ञापन

अंग्रेजी शासन से मिली आजादी

भारत में अंग्रेजों ने करीब 200 साल तक राज किया। बिजनेस करने आए ये अंग्रेजी लोग धीरे-धीरे भारत पर कब्जा करते गए। अपने राज में उन्होंने भारत के लोगों को प्रताड़ित किया। अपने ही देश में जनता खाने-पानी को तरस गई थी। जब अंग्रेजों का जुल्म बढ़ गया तो देश में इसको लेकर बगावत पनपने लगी। 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ भारत के लोगों ने पहली बार लड़ाई की शुरुआत की थी।

भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, गंगाधर तिलक और भीमराव अंबेडकर जैसे कई बड़े लोगों की भूमिका थी। भारत की जंग ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लंबी थी, लेकिन 1947 में अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा। 15 अगस्त 1947 को भारत को एक आजाद देश घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी के भाषण के लिए कैसे दे सकते हैं अपनी राय, जानें पूरी डिटेल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola