स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी के भाषण के लिए कैसे दे सकते हैं अपनी राय, जानें पूरी डिटेल
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

भारत इस साल अपना आजादी का 79वां दिवस मनाने की तैयारियां में लगा हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार लाल किले पर पीएम मोदी अपने भाषण के लिए जनता की सलाह मांग रहे हैं। पीएम मोदी ने इस बार के संबोधन के लिए जनता से मदद मांगी है। आप कैसे इस संबोधन का हिस्सा बन सकते हैं और कैसे सलाह दे सकते हैं। इसके लिए आप अपने विचार और सुझाव narendramodi.in/your-ideas-can… अथवा mygov.in पर 12 अगस्त, 2025 तक साझा करें। अपने संबोधन के लिए विचार और सुझाव पीएम के द्वारा आमंत्रित किए गए है।
पीएम मोदी ने किया था पोस्ट?
पीएम मोदी ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा था कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जनता से राय उनकी मांगी है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस पास आ रहा है, मैं अपने साथियों से सुनने के लिए काफी उत्सुक हूं। इस साल के भाषण में आप किन-किन चीजों पर अपना विचार रखना पसंद करेंगे?
As we approach this year's Independence Day, I look forward to hearing from my fellow Indians!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2025
What themes or ideas would you like to see reflected in this year’s Independence Day speech?
Share your thoughts on the Open Forums on MyGov and the NaMo App……
देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi 15 अगस्त, 2025 को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे, आप अपने विचार और सुझाव https://t.co/tBscLKieP8… अथवा https://t.co/yYk10VUqua पर 12 अगस्त, 2025 तक साझा करें। pic.twitter.com/FZeAlCWJt4
— Pradeep Kumar Singh (@PkSinghMP) August 4, 2025
कैसे दे सकते हैं सलाह?
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पर अपने संबोधन के लिए देश की जनता अपनी राय कैसे दे सकती है। पीएम मोदी ने बताया कि आप लोग MyGov और NaMo ऐप पर जाकर थॉट्स शेयर कर सकते हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले हर जगह जांच अभियान चलाया है। कई जगहों पर खामियों भी पाई गई है। इसके लिए दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में जांच अभियान शुरू किया गया।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.