Independence Day Big Announcement: लाल किले से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने एक नई योजना की शुरुआत की है। पीएम ने कहा कि ‘आज से 1 लाख करोड़ रुपये की योजना शुरू करने जा रहे हैं। इससे बच्चे-बच्चियों को 15-15 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। पीएम ने कहा देश के विकास में महिलाओं के योगदान की तारीफ की। पीएम ने देश की जनता के लिए आज दो बड़े ऐलान किए हैं।
किन्हें मिलेगा योजना का लाभ?
25 जुलाई को कैबिनेट की बैठक के बाद इस योजना का ऐलान किया गया था। इस योजना पर आज पीएम मोदी ने कहा कि 'देश के नौजवानों के लिए बड़ी खबर है। आज 15 अगस्त के दिन से देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ की योजना को शुरू करने जा रहे हैं। यानी आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो गई है। पीएम ने कहा कि निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले लड़कों और लड़कियों को 15 हजार रुपये सरकार की तरफ से मिलेंगे। इस योजना के तहत 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: Independence Day: पीएम मोदी का भगवा अवतार… 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पहनीं नारंगी पगड़ी, नारंगी कोटी
---विज्ञापन---
क्या है योजना का लक्ष्य?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस योजना को मंजूरी दी थी। इसका लक्ष्य 2 सालों में देश में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार देना है। इस योजना को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहली नौकरी करने वालों पर केंद्रित है और दूसरा हिस्सा नियोक्ताओं पर केंद्रित होगा। बता दें कि आज पीएम ने लाल किले से दो बड़े ऐलान किए हैं।
---विज्ञापन---
पहला ऐलान पीएम ने दीवाली के तोहफे के तौर पर किया। जिसमें उन्होंने कहा कि 'इस दीवाली सरकार जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रही है, जिससे लोगों को टैक्स से राहत मिलेगी।' वहीं दूसरा ऐलान प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू करने का है।
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: ‘इस दिवाली बहुत बड़ा तोहफा मिलने वाला है’, PM मोदी का लाल किले से बड़ा ऐलान
---विज्ञापन---