NPS Invesment: वित्त वर्ष (2023-2024) खत्म होने वाला है। ऐसे में सभी लोग अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग करने में जुटे हैं। आपकी कमाई बचाने के लिए एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन स्कीम) और पीपीएफ (सार्वजनिक भविष्य निधि) समेत कई ऑप्शन हैं। जानकारों के अनुसार एनपीएस में 50000 रुपये ज्यादा निवेश करने पर आयकर की धारा 80 सी से अलग भी टैक्स बचाया जा सकता है।
2 लाख रुपये तक की छूट
एनपीएस रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है। जो पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा चलाई जाती है। सैलरीड और स्व-रोजगार दोनों इसका लाभ ले सकते हैं। दरअसल, नेशनल पेंशन स्कीम में इन्वेस्ट करने से आयकर की धारा 80 सी के तहत छूट मिलती है। जानकारों के अनुसार इसके साथ धारा सेक्शन 80CCD (1B) के तहत भी 50000 रुपये की छूट ली जा सकती है। ऐसे में टैक्सपेयर कुल 2 लाख रुपये की छूट ले सकते हैं। बता दें कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 65 साल के बीच है वह एनपीएस में निवेश कर सकता है।
क्या है आयकर नियम
एनपीएस में टैक्सपेयर अलग-अलग आयकर धाराओं में छूट का लाभ उठा सकता है। जानकारी के अनुसार आयकर अधिनियम की धारा 80CCD(1) के तहत, सैलरीड व्यक्ति अपने वेतन (बेसिक + DA) का 10% तक एनपीएस में निवेश कर टैक्स में छूट का लाभ ले सकता है। इसी तरह स्व-रोजगार कुल आय का 20% तक एनपीएस में योगदान करने छूट ले सकता है। बता दें दोनों में मैक्सिमम कटौती 1.5 लाख है।
कैसे उठाए अतिरिक्त लाभ
धारा 80CCD(1B) में सैलरीड व्यक्ति एडिशनल 50000 तक एनपीएस में निवेश करके टैक्स में छूट पा सकते हैं। बता दें यह कटौती धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये की कैप से अलग है। इसके अलावा धारा 80CCD(2) के तहत आप वेतन का 10% (बेसिक प्लस डीए) तक निवेश कर सके हैं। बता दें यह कटौती धारा 80C, 80CCD(1) और 80CCD(1B) के अलग है।
ये भी पढ़ें: Maruti की गाड़ियों का वेटिंग पीरियड होगा कम, रेलवे के साथ मिलकर कंपनी ने उठाया यह बड़ा कदम
ये भी पढ़ें: Airtel यूजर्स के लिए जरूरी खबर, 19 हजार कर्मचारी आएंगे घर तक, जानें क्या है प्लान?
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 hr agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
3 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
4 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
5 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
6 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
7 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
7 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
7 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
8 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines