Income Tax Return भरना है तो भूल न जाना ये 7 तारीखें, देखें लिस्ट और जल्दी से निपटाएं काम

Income Tax Return Deadlines: इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख आने वाली है। इसलिए लोग मार्च महीने की 7 तारीखों को जरूर याद रखें और बकाया काम निपटा लें। नहीं तो रिटर्न भरते समय पैनल्टी का सामना करना पड़ सकता है।

ITR

Income Tax Return Key Dates: वित्त वर्ष 2024-25 का आखिरी महीना शुरू हो गया है। इस महीने लोगों को इनकम टैक्स रिटर्न भरना है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने देशवासियों से अपील की है कि वे सभी तरह के बकाये का निपटारा तय तारीखों पर कर लें, ताकि 31 मार्च तक इनकम टैक्स रिटर्न भरने में कोई दिक्कत न हो। अगर 31 मार्च तक ITR फाइल नहीं करते हैं या कोई भुगतान रह जाता है तो पैनल्टी भरनी पड़ सकती है। 31 मार्च तक लोग वित्त वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए अपडेटेड रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। जिन्होंने मौजूदा वित्त वर्ष का रिटर्न दाखिल करना है, वे भी इसे भर सकते हैं।

अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने का प्रावधान वित्त अधिनियम 2022 में किया गया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संशोधित अधिनियम पेश किया था, जिसमें यह प्रावधान किया गया है कि टैक्यपेयर्स गलतियों को ठीक करने के लिए अपडेटेड रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। साल 2022 में जब इस नए प्रावधान को लॉन्च किया गया था तो अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने की अधिकतम समय सीमा 2 साल थी, लेकिन बजट 2025 में इस समयसीमा को बढ़ाकर 48 महीने कर दिया गया था। इसलिए अब लोग 2021, 2022, 2023 का अपडेटेड रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।

2 मार्च

– जनवरी 2025 में धारा 194-IA के तहत काटे गए टैक्स संबंधी चालान की डिटेल पेश करने की तारीख
– जनवरी 2025 में धारा 194-IB के तहत काटे गए टैक्स संबंधी चालान की डिटेल पेश करने की तारीख
– जनवरी 2025 में धारा 194-S के तहत काटे गए टैक्स संबंधी चालान की डिटेल पेश करने की तारीख
-जनवरी 2025 में धारा 194-M के तहत काटे गए टैक्स संबंधी चालान की डिटेल पेश करने की तारीख

7 मार्च

– फरवरी 2025 महीने के लिए काटे गए टैक्स को जमा करने की तारीख।

15 मार्च

-असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए एडवांस टैक्स की चौथी किस्त भरने की लास्ट डेट
– इनकम टैक्स की धारा 44AD/44ADA की अनुमानित योजना के तहत असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए एडवांस टैक्स की पूरी रकम भरने की आखिरी तारीख
– सरकारी कार्यालय द्वारा फॉर्म 24G पेश करने की आखिरी तारीख, जहां फरवरी 2025 महीने के लिए TDS/TCS का भुगतान चालान प्रस्तुत किए बिना किया गया है।

16 मार्च

– ​जनवरी 2024 में धारा 194-IA के तहत टैक्स कटौती के लिए TDS सर्टिफिकेट जारी करने की तारीख
– जनवरी 2024 में धारा 194-IB के तहत टैक्स कटौती के लिए TDS सर्टिफिकेट जारी करने की तारीख
– जनवरी 2024 में धारा 194-M के तहत टैक्स कटौती के लिए TDS सर्टिफिकेट जारी करने की तारीख
– जनवरी 2024 में धारा 194-S के तहत टैक्स कटौती के लिए TDS सर्टिफिकेट जारी करने की तारीख

17 मार्च

– जनवरी 2025 में धारा 194-IA के तहत काटे गए टैक्स के लिए TDS प्रमाणपत्र जारी करने की तारीख
– जनवरी 2025 में धारा 194-IB के तहत काटे गए टैक्स के लिए TDS प्रमाणपत्र जारी करने की तारीख
– जनवरी 2025 महीने में धारा 194-S के तहत काटे गए टैक्स के लिए TDS प्रमाणपत्र जारी करने की तारीख

30 मार्च

– फरवरी 2025 में धारा 194-IA के तहत काटे गए टैक्स संबंधी चालान की डिटेल पेश करने की तारीख
– फरवरी 2025 में धारा 194-IB के तहत काटे गए टैक्स संबंधी चालान की डिटेल पेश करने की तारीख
– फरवरी 2025 में धारा 194-M के तहत काटे गए टैक्स संबंधी चालान की डिटेल पेश करने की तारीख
– फरवरी 2025 माह में धारा 194-S के तहत काटे गए टैक्स संबंधी चालान की डिटेल पेश करने की तारीख

31 मार्च

– ​वर्ष 2022-23 के लिए फॉर्म नंबर 3CEAD भरने की तारीख
– विदेशी टैक्स क्रेडिट का दावा करने के लिए वर्ष 2022-23 में टैक्स के लिए प्रस्तावित विदेशी आय और इस आय पर काटे गए या भुगतान किए गए टैक्स की डिटेल फॉर्म 67 में अपलोड करने की तारीख
– असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया है तो 31 मार्च तक जरूर कर दें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ