---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Ration Card होगा बंद अगर 31 मार्च से पहले न किया ये काम, आधार से लिंकिंग अनिवार्य

Ration Card Aadhaar Linking: सरकार ने राशन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है, जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 है। यदि लिंकिंग नहीं हुई, तो 1 अप्रैल से फ्री राशन योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

---खबर नीचे जारी है---

Ration Card Aadhaar Link: भारत सरकार देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए कई योजनाएं चला रही है। केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं, किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राहत देने के लिए कई अलग-अलग योजनाएं लागू कर रही हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत सरकार गरीबों को मुफ्त और रियायती दरों पर राशन उपलब्ध कराती है। इसके लिए सरकार राशन कार्ड जारी करती है। फिलहाल भारत में करोड़ों लोग राशन कार्ड का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार ने लोगों को अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की सलाह दी है। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो इससे आपको परेशानी हो सकती है।

आधार लिंकिंग की आखिरी डेट

राशन कार्ड से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है। सरकार ने आधार लिंकिंग को अनिवार्य कर दिया है और इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 निर्धारित की गई है। बिहार सरकार ने फेशियल ई-केवाईसी की सुविधा भी शुरू कर दी है, जिससे लोग आसानी से अपने आधार को राशन कार्ड से जोड़ सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Aadhaar Card

क्या होगा अगर आधार लिंकिंग नहीं हुई?

यदि किसी सदस्य का आधार सीडिंग 31 मार्च तक नहीं किया जाता है, तो 1 अप्रैल 2024 से उसे राशन कार्ड का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए सभी राशन कार्ड होल्डर्स को समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। यहां हम आपको इसके प्रोसेस के बारे में बताएंगे।

---खबर नीचे जारी है---
  • नजदीकी राशन डीलर के पास जाएं।
  • आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ लेकर जाएं।
  • बायोमेट्रिक या फेशियल ई-केवाईसी के जरिए वेरिफाई कराएं।
  • वेरिफिकेशन के बाद आधार लिंकिंग प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

इसके साथ ही बिहार सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों को सूचना दी है कि वे 31 मार्च से पहले आधार सीडिंग सुनिश्चित कर लें। इसके लिए लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (TPDS) डीलर की किसी भी दुकान पर जाकर फ्री में आधार सीडिंग कराई जा सकती है।

सरकार की मुफ्त राशन योजना

सरकार की रिपोर्ट के अनुसार 80 करोड़ से अधिक लोग पूरे देश में मुफ्त राशन योजना का लाभ उठा रहे हैं। गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवनयापन करने वालों को गेहूं और चावल मुफ्त दिया जा रहा है। राशन कार्ड धारकों को अनिवार्य रूप से 31 मार्च तक आधार लिंक कराना होगा।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें – मिलिए दुनिया के 24 अरबपतियों से…Elon Musk से लेकर बिल गेट्स तक देखें लिस्ट में कौन-कौन

First published on: Mar 01, 2025 03:33 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola