'शेख हसीना के बदले…', तारीक रहमान को भारत भेजने के लिए बांग्लादेश ने रखी ये शर्त

बांग्लादेश की सरकार ने का कहना है कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान तभी भारत आएंगे, जब वो शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा.

Tarique Rahman

Credit: News24

बांग्लादेश की सरकार ने भारत के सामने एक खास शर्त रखी है. उनका कहना है कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान तभी भारत आएंगे, जब वो शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एकेएम शाहिदुल करीम ने भारत के बुलावे पर एक ऑफिशियल बयान जारी किया है. उनका कहना है कि तारीक रहमान की भारत यात्रा के लिए अनुकूल माहौल बनाया जाना ज़रूरी है. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का ये बयान नई दिल्ली में शेख हसीना की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सामने आया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश ने क्या कहा?

बांग्लादेश ने भारत सरकार से द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का हवाला देते हुए कहा कि वो शेख हसीना और बाकी भगोड़े अपराधियों को जल्द से जल्द उन्हें वापस सौंपे. बांग्लादेश ने पॉलिटिकल एक्टिविस्ट उस्मान हादी की हत्या के आरोपियों को भी उनके हवाले करने की मांग की है. दरअसल, उस्मान हादी की हत्या के मामले में बंगाल STF ने दो आरोपियों को नॉर्थ 24 परगना के बनगांव से मार्च के महीने में गिरफ्तार किया था.

शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर आपत्ति

बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्रिमिनल ट्रिब्यूनल ने शेख हसीना को दोषी ठहराया है, जिसके बावजूद उन्होंने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताई है. बांग्लादेश का कहना है कि शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस से दोनों देशों के रिश्तों पर काफी असर पड़ा है. जबकि, दूसरी ओर भारत सरकार ने ये साफ कर दिया है कि शेख हसीना की प्रेस वार्ता का भारत सरकार से कोई लेना-देना नहीं है. MEA ने कहा कि बांग्लादेश की ओर से शेख हसीना के सरेंडर को लेकर मिला अनुरोध फिलहाल जांच के दायरे में है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ