---विज्ञापन---

देश

वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए अहम खबर! नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें वजह

कटरा में घोड़ा,पिट्ठू व पालकी सेवाएं भी बंद रहेंगी। इसके साथ ही भवन मार्ग पर आने वाली दुकान भी  बंद की गई। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Vaishno Devi Protest: कटरा में रोप वे को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शनकारी रोप वे बनाए जाने के विरोध में हैं। हाल ही में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा कर्मियों पर पत्थर और ईंटें बरसाईं। इसके साथ ही उन्होंने गाड़ियों की तोड़फोड़ भी की। जानकारी के लिए बता दें कि ये कटरा से भवन तक रोप बे बनाए जाने के विरोध में 72 घंटे की हड़ताल चल रही थी, जिसको अब 24 घंटे और बढ़ा दिया गया है।

बंद रहेंगी ये सेवाएं

वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए एक अहम सूचना है। इस हड़ताल के चलते भवन पर कई खास सेवाएं प्रभावित हुई है। बताया जा रहा है कि मां वैष्णो देवी के लिए चलने वाली घोड़ा,पिट्ठू व पालकी सेवाएं भी बंद फिलहाल बंद हैं। अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं  है कि ये सेवाएं कब तक बंद रहेंगी।

---विज्ञापन---

इसके साथ ही कटरा से भवन जाने के रास्ते में पड़ने वाली दुकानें भी बंद रहेंगी। हालांकि इस दौरान सिर्फ श्राइन बोर्ड की दुकानें व प्रतिष्ठान खुले रहेंगे।

IRCTC Vaishno Devi Tour Package

Vaishno Devi

श्राइन बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन

जानकारी मिली है कि कटरा रोप वे बनाए जाने के खिलाफ लोगों ने रैली निकाली  हैं और  श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन के तहत लोगों की मांग है कि  रोपवे पारंपरिक और पुराने मार्ग पर लगना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि नया रोपवे प्राचीन ट्रैक को बॉयकॉट करके बनाया जा रहा है, जो कि बहुत गलत है। इसे पुराने रास्ते पर ही लगना चाहिए।

---विज्ञापन---

24 घंटे के लिए बढ़ाई गई हड़ताल

बताया जा रहा है श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने ताराकोट मार्ग से सांझी छत के बीच 12 किलोमीटर के ट्रैक पर यात्री रोपवे परियोजना को आगे बढ़ाने की योजना की घोषणा के बाद ऐसा हुआ है। बोर्ड के इस फैसले के बाद दुकानदारों और घोड़ा, पालकी जैसी सुविधा देने वाले लोगों ने इसके खिलाफ 3 दिनों की हड़ताल शुरू की, जिसे बाद में 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया।

यह भी पढ़ें –रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी के लापता होने से मची खलबली, तीन एजेंसियां कर रहीं हैं तलाश

---विज्ञापन---
First published on: Nov 25, 2024 04:57 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola