रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी के लापता होने से मची खलबली, तीन एजेंसियां कर रहीं हैं तलाश

Indian Railway Officer Missing : भारतीय रेल के वरिष्ठ अधिकारी अरुणाचल प्रदेश से लापता हो गए हैं, तीन एजेंसियां उनकी तलाश कर रही हैं। हालांकि अभी तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है ।

S.K. Choudhury, Chief Safety Officer

Indian Railway Officer Missing : भारतीय रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के लापता होने से खलबली मच गई है। जानकारी के मुताबिक, लापता अधिकारी की तलाश में तीन एजेंसियां लगी हुई हैं लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला सका है। अधिकारी पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे से जुड़े हैं और अरुणाचल प्रदेश में परशुराम कुंड तीर्थ स्थल के पास लोहित नदी में लापता हुए हैं।

विज्ञापन

अधिकारी के पहचान पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे सुरक्षा प्रभाग के मुख्य सुरक्षा अधिकारी एस.के. चौधरी के रूप में की गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो, एस.के. चौधरी अपनी पत्नी के साथ 22 नवंबर को इंस्पेक्शन के लिए गुवाहाटी के मालीगांव मुख्यालय से तिनसुकिया के लिए निकले थे।

विज्ञापन

23 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट गए फिर डम्बुक होते हुए परशुराम कुंड पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, अधिकारी उस वक्त लापता हुए जब वो परशुराम कुंड की यात्रा के दौरान लोहित नदी में स्नान कर रहे थे। इसकी जानकारी जैसे ही रेलवे के अधिकारियों को लगी तो खलबली मच गई।


खबरों की मानें तो अरुणाचल प्रदेश की पुलिस, रेलवे पुलिस और NDRF अधिकारी की तलाश में लगी हुई है लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ