IMD weather update today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की थी कि उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में नवंबर सामान्य से अधिक गर्म रहने की संभावना है। इसके साथ ही कहा था कि उत्तर-पश्चिमी और मध्य को छोड़कर नवंबर के महीने में देश के कई हिस्सों में दिन और रात के वक्त टेंपरेचर सामान्य अधिकर रह सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में नवंबर में अधिकांश राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।
3 से 5 नवंबर तक कई राज्यों में हो सकती है बारिश
आईएमडी ने कहा कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश राज्यों में नवंबर में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। फिलहाल, देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के माने तो 3 नवंबर से 5 नवंबर तक तमिलनाडु, केरल, माहे और आंतरिक दक्षिण कर्नाटक में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभानवा है।
ये भी पढ़िए: Delhi Air Quality: ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, नोएडा में AQI 274 दर्ज
महानिदेशक एम महापात्र ने नवंबर के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि भारत में मासिक वर्षा औसत से 77% और 123% के बीच होगी। आईएमडी के महानिदेशक महापात्र ने कहा कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों, पूर्व मध्य, पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। नवंबर में देश के शेष हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान अधिक रहेगा और रातें भी गर्म होंगी। महापात्र ने कहा कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में नवंबर में सामान्य से अधिक पश्चिमी विक्षोभ की आशंका है, जिसके परिणामस्वरूप रात में बादल छाए रहेंगे। बादल भरी रातें गर्मी को फंसा लेती हैं और परिणामस्वरूप न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है। सरल शब्दों में कहें तो नवंबर के महीने में ठंडी रातों की गंभीरता कम होगी।
ये भी पढ़िए: बीमार नहीं होना चाहते तो सुबह-सुबह ओढ़-पहनकर निकलें घर से; चलने लगीं कंपकंपाने वाली हवाएं
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
2 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
2 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
5 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
9 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
12 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
12 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines