IMD heavy rain alert: बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस सिस्टम के चलते अगले चार दिनों तक देश के कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिलेगा.
मौसम विभाग ने ओडिशा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. यहां 29 और 30 अगस्त को 204.4 मिमी से अधिक अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है. इसके चलते बालासोर, भद्रक, क्योंझरगढ़, मयूरभंज, ढेंकनाल और सुंदरगढ़ के निचले इलाकों में अचानक बाढ़ और जलभराव का गंभीर खतरा बना हुआ है. ओडिशा के अलावा पश्चिम बंगाल के मिदनापुर, पुरुलिया व झारग्राम और झारखंड के पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी तथा सरायकेला-खरसावां में भी अचानक बाढ़ की चेतावनी दी गई है.
4 सितंबर तक लगातार भारी बारिश होने का अनुमान
ओडिशा में मॉनसून की मार झेल रहे लोगों की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं. राज्य में 4 सितंबर तक लगातार भारी बारिश होने का अनुमान है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के तीन जिलों में बाढ़ के कारण 67,000 से अधिक लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं. नए सिस्टम के सक्रिय होने से उत्तरी और तटीय इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति और गंभीर हो सकती है, जिससे निपटने के लिए राज्य प्रशासन ने जरूरी कदम उठाए हैं.
बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत का हाल
झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज बिजली चमकने के साथ 30 और 31 अगस्त को बहुत भारी बारिश का अनुमान है. ओडिशा में 29 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं बिहार के कई जिलों में 30 अगस्त से 4 सितंबर के बीच अच्छी और झमाझम बारिश होने के आसार हैं.
यूपी, एमपी और उत्तराखंड में बारिश का दौर
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 अगस्त से 4 सितंबर तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है, जबकि उत्तराखंड में 29 अगस्त और 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 29 अगस्त और 2-3 सितंबर, जबकि छत्तीसगढ़ में 30 अगस्त से 1 सितंबर के बीच भारी बारिश होगी. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने का अंदेशा है.
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है. 31 अगस्त तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान 35°C से 37°C के बीच बना रहेगा, जिससे उमस भरी गर्मी परेशान करेगी. हालांकि, 1 सितंबर की शाम तक हल्की बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.
संबंधित खबरें
पुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
1 hr ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
1 hr agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
1 hr agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
2 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
4 hrs agoउपचुनाव LIVE: पुडुचेरी में NDA की सहयोगी AINRC जीती, बंगाल में BJP आगे
6 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
6 hrs agoLIVE: राष्ट्रपति ने 'इंडिया अलायंस' को आज रात 8 बजे दिया मुलाकात का वक्त
6 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
15 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines