IMD Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर और पश्चिमी भारत इन दिनों भीषण लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग की मानें मई-जून का महीना काफी गर्म रहने वाला है। यहां अधिकांश शहरों में पारा 45 डिग्री को पार कर सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों के लिए गर्मी और लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली के कई हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अत्यधिक तेज लू चलने की संभावना है। वहीं राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 20 मई से लेकर 23 मई तक पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़,दिल्ली और राजस्थान के कई इलाकों में लू से गंभीर लू चलने की संभावना जताई है। इनके अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज गर्म हवाएं भी चलेगी जिससे दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।
नोएडा-गाजियाबाद में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी
वहीं दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान नोएडा में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। आईएमडी ने चेतावनी जारी कर कहा है कि अति आवश्यक काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। वहीं बच्चों और बुजुर्गों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। गाजियाबाद में पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहेगा।
गुरुग्राम में 45 डिग्री से अधिक रहेगा तापमान
हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण लू का कहर जारी है। गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद में भी अधिकतम तापमान 46 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहेगा।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
9 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
9 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
10 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
10 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines