हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kal Ka Mausam June 14: कल भी जारी रहेगा आंधी-बारिश का कहर या फिर पड़ेगी भीषण गर्मी? जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 जून के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में मौसम बदलने से तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Credit: AI

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 जून को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 19 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के कई इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रह सकते हैं और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है. तेज हवाओं और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने रविवार को भी बादल छाए रहने, गरज के साथ बारिश होने और कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: Monsoon Safari in India: मानसून सफारी के लिए भारत की टॉप 5 जगहें, बारिश में और भी खूबसूरत हो जाते हैं ये वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश की बात करें तो राज्य के कई जिलों में मौसम करवट ले सकता है. बुलंदशहर, हरदोई, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़ गाजियाबाद, मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर प्रयागराज और देवरिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. वहीं बिहार में भी मौसम विभाग ने बारिश और गरज-चमक का पूर्वानुमान जारी किया है. जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, अररिया, खगड़िया, गया, पटना, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड के बोकारो, रांची, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, देवघर, दुमका, धनबाद, पलामू और साहेबगंज में भी बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी है.

विज्ञापन

पहाड़ों में भी भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक, पहाड़ों को भी अभी तूफानी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. उत्तराखंड के ऋषिकेश, नैनीताल, हरिद्वार, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी गढ़वाल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उधमसिंह नगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी है. वहीं हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, शिमला, कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, सोलन, किन्नौर, हमीरपुर और सिरमौर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, अनंतनाग, बडगाम, गांदरबल, डोडा, रामबन, बांदीपोरा, कठुआ और अनंतनाग में भी तूफानी बारिश का कहर जारी रह सकता है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु, त्रिपुरा और मेघालय के कई इलाकों में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में IMD ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित जगहों पर रहने और गैरजरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: एल नीनो आ चुका है, जानिए कैसे रखें खुद को और परिवार को सुरक्षित

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola