हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kal Ka Mausam July 7: 21 राज्यों पर बरसने वाली है आफत! IMD ने जारी किया भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

देशभर में मानसून फिर एक्टिव हो रहा है. भारतीय मौसम विभाग ने 7 जुलाई को 21 राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है. कई इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

विज्ञापन
Credit: AI

देश के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 7 जुलाई को उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के कई राज्यों में मौसम खराब रह सकता है. विभाग ने 21 राज्यों के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा कई इलाकों में बिजली गिरने और जलभराव जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात से लेकर केरल तट तक बने कम दबाव के इलाके और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पैदा हुए अवदाब के कारण मानसून को मजबूती मिली है. अगले 24 घंटों के दौरान ये सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए उत्तरी ओडिशा और उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ सकता है. इसी वजह से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड, रामनगर-उधमपुर हुआ बंद

कहां-कहां है बारिश का अलर्ट?

IMD ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है. इनमें से कुछ राज्यों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है. दिल्ली में 7 जुलाई को भारी बारिश और तेज आंधी का अनुमान है. इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. राजधानी में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश के रामपुर, सहारनपुर, मेरठ, आगरा, मथुरा, बहराइच, गोंडा, झांसी, महोबा, बांदा और ललितपुर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. कई हिस्सों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. लखनऊ का तापमान 27 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन

कहां-कैसा रहेगा मौसम?

बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, गया, भागलपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया और कटिहार समेत कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी है. वहीं झारखंड के रांची, दुमका, देवघर, गुमला, गिरिडीह और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम में भी तेज बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. उत्तराखंड के बागेश्वर, नैनीताल, चमोली और उधम सिंह नगर सहित कई जिलों में 7 से 9 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और सोलन में भी तेज बारिश और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, डोडा, जम्मू, कठुआ और अनंतनाग में भी मौसम खराब रहने की संभावना है.इसके अलावा पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित जगहों पर रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने, बेवजह यात्रा से बचने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें: बारिश के मौसम में कपड़े जल्दी कैसे सुखाएं? बिना धूप मिनटों में ऐसे दूर करें नमी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola