हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IIT Placements 2023: आईआईटी में कैंपस प्लेसमेंट को लेकर मचा बवाल, छात्रों ने लगाया बड़ा आरोप, जानिए-पूरा मामला

IIT Placements News: कैंपस प्लेसमेंट के लिए इंटरव्यू आयोजित करने वाली कुछ कंपनियों ने छात्रों से जातीय बैकग्राउंड या 3 साल पहले JEE की रैंक बताने को कहा है।

विज्ञापन
IIT jee एडवांस्ड रिजल्ट जारी। फोटो-एएनआई

IIT Placements 2023: आईआईटी में पढ़ना देशभर के लाखों छात्रों का सपना होता है, लेकिन यह सपना केवल कुछ छात्रों का ही पूरा हो पाता है। आईआईटी का क्रेज सबसे ज्यादा इस बात की वजह से है कि यहां पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए नौकरी के ज्यादा अवसर होते हैं। अगले महीने यानी दिसंबर से ही आईआईटी में कैंपस प्लेसमेंट होना है। इसमें कई देशी विदेशी कंपनियां छात्रों को महंगे पैकेज पर नौकरियां देंगी। इस बीच रिक्रूटर्स के एक सवाल को लेकर बवाल मच गया है और छात्र इसके विरोध में उतर आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिक्रूटर्स ने स्टूडेंट्स से कहा है कि वे Common Rank List (CRL) में अपनी JEE Advanced की रैंक बताएं।

क्या है बवाल की वजह

द टेलीग्राफ ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर बताया है कि, IIT में कैंपस प्लेसमेंट के लिए इंटरव्यू आयोजित करने वाली कुछ कंपनियों ने छात्रों से उनकी जातीय बैकग्राउंड या तीन साल पहले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन में उनको मिली रैंक बताने के लिए कहा है। आरोप लगाया जा रहा है कि इससे भेदभाव को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें-Government Job: गवर्नमेंट जॉब चाहिए तो न करें देर, बैंक और रेलवे में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका

छात्रों को है किस बात का डर

वहीं छात्रों ने इसका विरोध करते हुए मेल किया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राएं इससे नाराज हैं। उन्हें खुद को प्लेसमेंट प्रक्रिया से बाहर करने का डर सता रहा है, क्योंकि उन्हें पहले आरक्षण का लाभ मिल चुका है। छात्रों ने शिकायत की है कि प्री-प्लेसमेंट फॉर्म में जेईई एडवांस्ड की सीआरएल रैंक भरने को कहा गया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि जो जानकारी मांगी गई है उसका क्या इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि एक दिसंबर से ही प्लेसमेंट शुरू होने वाला है।

ये भी पढ़ें-Rajasthan Election 2023: ‘कांग्रेस स्वभाव से ही दलित विरोधी’, पढ़ें-भरतपुर में पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें