भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में तिरंगा फहराया. इस दौरान उन्होंने भारत की स्वतंत्रता, लोकतंत्र और भविष्य की चुनौतियों पर अपने विचार रखे. भागवत ने कहा कि भारत स्वतंत्र था, स्वतंत्र है और आगे भी स्वतंत्र रहेगा, लेकिन देश को सुरक्षित, समृद्ध और विश्व में प्रभावशाली बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी.
विश्वगुरु बनाने की राह पर आएंगी कई चुनौतियां
मोहन भागवत ने कहा कि सिर्फ राजनीतिक या आर्थिक प्रगति से भारत का लक्ष्य पूरा नहीं होगा. देश को ऐसा राष्ट्र बनाना होगा जो पूरी मानवता के लिए सार्थक योगदान दे सके. उन्होंने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए कई चुनौतियां सामने आएंगी. इनका सामना देश को अपने मूल विचारों और सिद्धांतों से जुड़े रहते हुए करना होगा. मोहन भागवत ने लोगों से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया.
यह भी पढ़ें: रेयर अर्थ एलिमेंट पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, 2047 तक कैसे खत्म होगी चीन-अमेरिका-रूस पर भारत की निर्भरता जानें?
युवाओं को लेकर भागवत की बड़ी चिंता
RSS प्रमुख ने देश की युवा आबादी को भारत का ‘डेमोग्राफिक डिविडेंड’ बताते हुए कहा कि युवाओं की बड़ी आबादी देश के लिए बड़ी ताकत है, लेकिन इसका लाभ तभी मिलेगा जब उन्हें सही दिशा, शिक्षा, अवसर और जिम्मेदारी से जोड़ा जाए. अगर इस युवा शक्ति का उचित इस्तेमाल नहीं किया गया तो यही आबादी भविष्य में समाज पर बोझ बन सकती है.
युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना जरूरी
भागवत का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत दुनिया की सबसे युवा आबादी वाले देशों में शामिल है. रोजगार, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना देश के सामने प्रमुख चुनौतियों में है. उनके संदेश में युवा शक्ति को सिर्फ संख्या के तौर पर नहीं, बल्कि देश की आर्थिक और सामाजिक क्षमता के रूप में विकसित करने पर जोर दिखाई दिया.
यह भी पढ़ें: ‘आरोप लगाना और उंगली उठाना उचित नहीं’, स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी की स्पीच पर क्या बोले विपक्ष के नेता?
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का एक और फैसला, स्टाफ के काम की होगी निगरानी
47 mins agoनदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
1 hr agoधीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
2 hrs agoNDPS-UAPA जैसे कानून भी संविधान से ऊपर नहीं, शीघ्र सुनवाई पर SC की टिप्पणी
3 hrs ago7 हत्याओं से दहला बेंगलुरु, ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 ससुरालियों की ली जान
4 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
4 hrs agoLIVE: जम्मू-कश्मीर से लोकसभा MP का इस्तीफा मंजूर, नेशनल कॉन्फ्रेंस भी छोड़ी
5 hrs agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
5 hrs agoदुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
13 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines